फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nine lakh 40 thousand rupees withdrawn from the account by applying fake check

फर्जी चेक लगाकर खाते से निकाले नौ लाख 40 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nine lakh 40 thousand rupees withdrawn from the account by applying fake check
यमुनानगर। फर्जी चेक लगाकर गांव भूरे का माजरा निवासी रिषिपाल के खाते से नौ लाख 40 हजार रुपये निकाल लिए। यह धनराशि कुरुक्षेत्र की भूसा शाखा से निकाली गई। इस मामले में रिषिपाल ने पुलिस को शिकायत दी। आरोप है कि वह पुलिस के चक्कर काटता रहा लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। उसे पुलिसकर्मियों ने धमका दिया। बाद में स्टेट क्राइम ब्रांच को शिकायत दी। अब थाना छप्पर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव भूरे माजरा निवासी रिषिपाल ने बताया कि उसका बचत खाता इंडसइंड बैंक सरस्वतीनगर शाखा में है। इस खाता की उन्होंने चेकबुक जारी कराई हुई है। एक दिन उनके पास बैंक के शाखा प्रबंधक अभिषेक का फोन आया। उसने पूछा कि क्या आपने खाते से रकम निकलवाई है। जिस पर मना कर दिया। वह बैंक में गया तो पता चला कि उसके खाते से 29 जुलाई की दोपहर को दो अलग-अलग चेक लगाकर 9 लाख 40 हजार रुपये निकाले गए हैं। यह देख रिषिपाल हैरान रह गया, क्योंकि चेकबुक उसके पास ही थी। इस मामले को लेकर वह दो अगस्त को छप्पर थाने में शिकायत करने गया लेकिन वहां पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने शिकायत नहीं ली और उसे साइबर सेल में भेज दिया। जब वह साइबर सेल में गया, तो वहां भी उसकी शिकायत दर्ज नहीं हुई। वह कभी थाने, तो कभी साइबर सेल के चक्कर काटता रहा। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे धमका कर चलता कर दिया। जिस पर उसने स्टेट क्राइम ब्यूरो चंडीगढ़ में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। यह साइबर सेल के पास कार्रवाई के लिए ट्रांसफर हो गई। यहां पर उसके बयान लिखवाए गए। आरोप है कि इसके बाद जब भी वह कार्रवाई के बारे में साइबर सेल में फोन करता तो उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed