{"_id":"824ca8cc6091dc19fc7c5a3db055a323","slug":"nine-injured-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में आठ प्राध्यापिकाओं सहित नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में आठ प्राध्यापिकाओं सहित नौ घायल
जगाधरी
Updated Tue, 13 May 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे नंबर-73 ए पर कैल गांव के नजदीक सोमवार दोपहर को ट्रक तथा सवारियों से भरी मैक्सी कैब की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि घटना स्थल पर ट्रक पलट गया।
इस हादसे में मुस्ताफाबाद स्थित जनता पब्लिक स्कूल की चार तथा जनता कॉलेज की तीन प्राध्यापिकाएं सहित मैक्सी कैब चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में सभी को शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चार प्राध्यापिकाओं तथा चालक की हालत को गंभीर देखते हुए यमुनानगर स्थित ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया।
ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों के मुताबिक चालक की हालत ज्यादा नाजुक थी, इसलिए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जगाधरी (बुडिया पुलिस चौकी के नजदीक) निवासी मीनाक्षी, मनोहर कॉलोनी निवासी रुचि, जगाधरी निवासी अलका तथा शर्मा टेंट हाउस के नजदीक रहने वाली बलजीत कौर तथा पटरी मोहल्ला निवासी रिचा सेठी मुस्ताफाबाद स्थित जनता पब्लिक स्कूल में प्राध्यापिका है, जबकि जगाधरी निवासी रेखा, सपना तथा गुलाब नगर निवासी बबीता जनता कॉलेज में पढ़ाती है।
सोमवार को छुट्टी के उपरांत उपरोक्त सभी प्राध्यापिकाएं घर आने के लिए छप्पर के बस अड्डे पर वाहन का इंतजार कर रही थी।
इसी दौरान कैल निवासी खेमचंद अपनी मैक्सी कैब लेकर वहां पहुंच गया। इसके उपरांत सभी प्राध्यापिकाएं जगाधरी आने के लिए उसमें सवार हो गई। पुलिस के मुताबिक जब मैक्सी कैब नेशनल हाईवे नंबर-73 ए पर कैल-मुसिंबल मोड़ के नजदीक पहुंची, तो विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के उपरांत मैक्सी कैब बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पास में ही ट्रक पलट गया। इसके बाद वहां पर रोने चिल्लाने की आवाजें शुरू हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और सभी घायलों को जगाधरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां चिकित्सकों ने मीनाक्षी, रुचि, अलका व सपना तथा चालक खेमचंद की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें यमुनानगर स्थित ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों का कहना है कि चालक की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी, इसलिए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक नेशनल हाईवे नंबर-73 ए पर सोमवार को कैल गांव के पास जो हादसा हुआ है, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ओवरटेक करते समय ट्रक व मैक्सी कैब की भिड़ंत हुई है। हाइवे इतना संकरा है कि उस पर ओवरटेक करना काफी रिस्की रहता है। पुलिस के मुताबिक अगर वाहन चालक ने ओवरटेक का प्रयास न किया होता, तो इतना बड़े हादसे को होने से टाला जा सकता था।
जनता ग्रुप के चेयरमैन ने पूछा घायलों का हालचाल
कैल गांव के पास मैक्सी कैब तथा ट्रक की टक्कर में जनता स्कूल तथा कॉलेज की प्राध्यापिकाओं के घायल होने सूचना मिलने के बाद जनता ग्रुप मुस्ताफाबाद के चेयरमैन देवेंद्र सिंह तथा अन्य स्टाफ सदस्य यमुनानगर के ट्रामा सेंटर में पहुंच गए। जहां पर उन्होंने घायलों के हालचाल का जायजा लिया और उनका ढाढ़स बंधाया। ग्रुप के चेयरमैन देवेंद्र सिंह का कहना है कि प्राध्यापिकाएं निजी वाहनों से स्कूल व कॉलेज में आती जाती है। उन्होंने टीचर्स से आह्वान किया कि जहां तक संभव हो, वे बस में ही सफर करें।