फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nine dead bodies cremated by Kovid Guideline, 403 defeated Corona

कोविड गाइडलाइन से नौ शवों का कराया अंतिम संस्कार, 403 ने दी कोरोना को मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Nine dead bodies cremated by Kovid Guideline, 403 defeated Corona
यमुनानगर। कई दिनों बाद जिले में कोरोना से कुछ राहत मिली। सोमवार को 286 कोरोना के नए संक्रमित सामने आए वहीं 403 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। हालांकि कोरोना गाइडलाइन के तहत 9 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया लेकिन इनमें से तीन लोगों की कोरोना से मौत होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने अपने आंकड़ों में दर्ज की है। बता दें जिले में अब तक 18 हजार 542 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 16,358 संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को नौ शवों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत कराया है, जिनमें से दो उत्तर-प्रदेश व गुरुग्राम के रहने वाले हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की पुष्टि की है। सोमवार को 286 कोरोना के नए केस मिले हैं, जिनमें से 403 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब 1923 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 1499 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। कोरोना रिकवरी दर 88.22 प्रतिशत है। वहीं संक्रमण दर 6.37 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जम्मू कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय महिला को सांस लने में परेशानी हो रही थी। जिस कारण परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उसे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। रविवार की देर रात महिला की मौत हो गई। पेपर मिल कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय अधेड़ को भी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनकी भी कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई। वीणा नगर कैंप निवासी 51 वर्षीय अधेड़ को ईएसआई अस्पताल में भर्ती थी, जहां उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शादीपुर रोड निवासी 84 वर्षीय वृद्धा, प्रोफेसर कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय व 58 वर्षीय अधेड़, सहारनपुर निवासी 73 वर्षीय वृद्धा, गुरुग्राम निवासी 40 वर्षीय महिला व जुब्बल गांव निवासी 78 वर्षीय वृद्धा का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन से कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बकाना में बनाए चार कंटेनमेंट जोन
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या अधिक है। वहां पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। रादौर के गांव बकाना में कोरोना संक्रमितों की अधिक संख्या को देखते हुए गली नंबर एक, दो, तीन व चार को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इनमें आवागमन और माइक्रो कंटेनमेंट जोन में पड़ने वाली दुकानें या बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। यहां पर पुलिस की तैनाती की गई है। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही इन क्षेत्रों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। हर घर में स्क्रीनिंग कराई जा रही है। कंटेनमेंट जोन के अंदर रह रहे लोगों के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री की आपूर्ति प्रशासन की ओर से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed