फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nine complaints reached the resolution camp

Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में पहुंचीं नौ शिकायतें

Fri, 06 Jun 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Nine complaints reached the resolution camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिला सचिवालय में लगे समाधान शिविर में डीसी पार्थ गुप्ता के सामने नौ शिकायतें पहुंची। इस पर डीसी ने शिकायतों को निपटाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेज दिया है।
आजाद नगर निवासी सुरजीत ने गली बनवाने, मलिकपुर निवासी अमरजीत सिंह ने पीने के पानी की पाइपलाइन डलवाने, पोटली निवासी सतीश ने डब्ल्यूजेसी नहर पर पुल बनवाने, शक्ति कॉलोनी निवासी सतपाल ने कानूनी कार्रवाई करने बारे, मानकपुर निवासी धर्मदेव ने स्पीड ब्रेकर लगवाने, चाऊवाला निवासी पवन कुमार ने पंचायती जमीन से नाजायज मिट्टी उठवाने बारे तथा व्यासपुर निवासी विमल कुमार ने आरअीआई की सूचना न मिलने बारे में समस्या रखी।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास रहें, यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है तब भी उसका समयबद्ध होकर जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित करें। अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय समाधान शिविर जिला सचिवालय के सभागार में तथा उपमंडल स्तर के समाधान शिविर बिलासपुर, छछरौली व रादौर में स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed