फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nine and a half thousand applied for 1300 seats in ITI, Yamunanagar

आईटीआई में 1300 सीट के लिए साढ़े नौ हजार ने किया आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nine and a half thousand applied for 1300 seats in ITI, Yamunanagar
आईटीआई में आवेदन के लिए पहुंचे विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला के लिए वीरवार पंजीकरण का आखिरी दिन है। जिले की सबसे बड़ी आईटीआई यमुनानगर में कुल 1300 सीट हैं। इस पर साढ़े 9 हजार से ज्यादा विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। विभाग ने अभी मेरिट लिस्ट नहीं जारी की है। बताया जा रहा है कि विभाग पंजीकरण की तारीख बढ़ाने पर विचार कर रहा है।
वहीं पूरे जिले के आईटीआई संस्थाओं में औसतन पिछली बार की अपेक्षा करीब 35 फीसदी आवेदन अधिक हुए हैं, जिससे इस बार सभी ट्रेड में पूरे विद्यार्थी होने की उम्मीद है। इसका सबसे बड़ा कारण 10वीं व 12वीं का शत प्रतिशत परिणाम है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में आवेदन हो रहे हैं। जबकि आखिरी दिन की रिपोर्ट अभी बाकी है। विभाग के अनुसार अंतिम दिन करीब तीन हजार आवेदन और आ सकते हैं। ऐसे में मेरिट लिस्ट जारी करने में भारी परेशानी का सामना करना होगा। वहीं पहली मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि आज आवेदकों को बताई जाएगी।
विज्ञापन

नोडल आईटीआई यमुनानगर के प्रिंसिपल मनदीप सिंह ने बताया कि आवेदन का आज अंतिम दिन है। वहीं आवेदन में बदलाव का भी आखिरी दिन है। यदि किसी विद्यार्थियों को पंजीकरण में कुछ बदलाव करवाना है, तो वह आज करवा सकता है। इसके बाद किसी प्रकार बदलाव नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने बताया कि पंजीकरण के दौरान विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चूंकि पंजीकरण के दौरान पोर्टल से जारी ओटीपी एक साथ विद्यार्थियों और अभिभावक के नंबर पर जाता है। दोनों ओटीपी होने पर ही पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो पाती है। ऐसे में विद्यार्थियों को कॉल करके ओटीपी पता करना पड़ता है, जो कुछ देर में समाप्त हो जाता है। जिसके बाद दोबारा ओटीपी जारी होता है।

बढ़ सकती है आवेदन की तिथि
आईटीआई संस्थानों में अपेक्षा से अधिक दाखिला आवेदन पहुंच गए हैं। वहीं विभाग पंजीकरण की तिथि बढ़ाने की सोच रहा है। कई स्थानों पर पोर्टल में दिक्कत के कारण आवेदन पूरे नहीं हो पाएं हैं। वहीं 16 और 17 सितंबर को प्रक्रिया के पोर्टल नहीं शुरू हो पाया था, जबकि तीसरे दिन भी अटक-अटक कर पोर्टल चल रहा था। ऐसे में विभाग तिथि बढ़ाने की सोच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed