फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nikita selected for All India Inter Directorate Shooting

Yamuna Nagar News: अखिल भारतीय अंतर निदेशालय शूटिंग के लिए निकिता चयनित

Sun, 30 Jun 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 30 Jun 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Nikita selected for All India Inter Directorate Shooting
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज एवं 14 हरियाणा बटालियन की एनसीसी कैडेट निकिता का अखिल भारतीय अंतर निदेशालय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। उसे पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। ये चैंपियनशिप तीन से 15 जुलाई तक तिरुचिरापल्ली में होगी।
विज्ञापन

निकिता जिले से एकमात्र और अंबाला समूह से चुने गए चार कैडेटों में से एक हैं। वह पहले भी इंटर ग्रुप शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. हरिंदर सिंह कंग ने निकिता को उसकी उपलब्धि पर बधाई दी। उसे प्रशिक्षित करने वाले 14 हरियाणा बीएन एनसीसी यमुनानगर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जरनैल सिंह व प्रशासक अधिकारी कर्नल संदीप शर्मा के प्रयासों की भी सराहना की। गुरु नानक खालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार रणदीप सिंह ने निकिता को तैयार करने के लिए कॉलेज एनसीसी अधिकारी डॉ. जोशप्रीत सिंह और रविता सैनी के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed