फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   NIA raids Khalistan terror funding case

Yamuna Nagar News: खालिस्तान टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने दी दबिश

Thu, 23 Nov 2023 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 23 Nov 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
NIA raids Khalistan terror funding case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खालिस्तान टेरर फंडिंग मामले को लेकर एनआईए टीम ने यहां शहर में गुरु नानक खालसा कॉलेज रोड स्थित मेजर सिंह नाम के व्यक्ति के घर पर दबिश दी। इस दौरान टीम ने परिवार के लोगों से पूछताछ की, यहां तक पूरे घर में सर्च अभियान भी चलाया गया।
बताया जा रहा एनआईए ने जिस घर में दस्त दी थी उसका एक रिश्तेदार अमेरिका में रहता है। जो किसी मामले में वांछित बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अमेरिका से कोई पेमेंट यहां ट्रांसफर हुई है, जिसके बारे में टीम पूछताछ करने के लिए यहां पहुंची थी। बताया जा रहा है एनआईए ने इस घर से कुछ दस्तावेजों के अलावा लैपटॉप भी लेकर गई है।
विज्ञापन


उधर जब एनआईए के अधिकारी से बात करना चाहा तो उन्होंने जवाब देने की बजाय सिर्फ इतना कहा इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता इस विषय के बारे में बाद में बता दिया जाएगा। लेकिन इस घर में एनआईए की दबिश क्यों हुई, इस बात की चर्चा आसपास के लोगों में ही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं देखते ही देखते घर के बाहर लोगों की भीड़ का जमावड़ा भी लग गया। बताया जा रहा इस प्रकार की दबिश पंजाब, हरियाणा के अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में की जा रही है। इसी कड़ी के तहत एनआइए की टीम यहां जांच के लिए पहुंची थी। टीम सुबह करीब चार से पांच घंटे तक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed