{"_id":"685d995d2e5185e6520a0db4","slug":"nia-raided-the-house-of-a-person-with-a-bounty-of-rs-10-lakh-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-139928-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एनआईए ने 10 लाख के इनामी के घर पर दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एनआईए ने 10 लाख के इनामी के घर पर दी दबिश
Fri, 27 Jun 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एनआईए (नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी) ने वीरवार को 10 लाख रुपये के ईनामी आतंकी कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू के गांव खारवन और व्यासपुर में चंदाखेड़ी रोड पर रहने वाले निर्मल सिंह के बेटे सोनू से पूछताछ की। एनआईए खारवन गांव में कुलबीर सिंह के पिता सुखविंद्र सिंह व उनकी पत्नी का मोबाइल साथ ले गई। एनआईए की टीमों ने दोनों जगह तीन से चार घंटे तक पूछताछ की। कुलबीर सिंह सिद्धू को उसके पिता सुखविंद्र व माता हरजीत कौर ने चार जून 2018 को बेदखल कर दिया था। उसके बाद उसका उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि वह लंदन में रह रहा है।
दिसंबर 2024 में खारवन निवासी कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू का नाम पीलीभीत में हुई मुठभेड़ में सामने आया था। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई ) के तीन आतंकियों को दिसंबर 2024 में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने ढेर कर दिया था। एनआईए की ओर से शुरु की गई जांच में खारवन गांव निवासी कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू का नाम सामने आया था। इसके बाद एनआईएन ने कुलबीर सिंह का पोस्टर भी जारी किया था।
चंदाखेड़ी में सोनू पूछताछ
एनआईए की एक टीम व्यासपुर में चंदाखेड़ी रोड पर रहने वाले निर्मल सिंह के घर पर पहुंचकर उसके बेटे सोनू से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि निर्मल सिंह के रिश्तेदार कुरुक्षेत्र के शाहबाद में रहते हैं, जो काफी समय से अमेरिका में रहैं। सोनू ने अप्रैल 2024 में अमेरिका में उनसे मोबाइल पर बात की थी। इसमें सोनू ने रिश्तेदारों से उसे भी अमेरिका में बुलाने को कराने को लेकर बात की थी। इस दौरान दोनों में वित्तीय लेनदेन को लेकर भी चर्चा हुई थी। इसके बाद सोनू दुर्घटना में घायल हो गया और वह विदेश नहीं जा सका।