{"_id":"62ba18370194b768875283e2","slug":"nhm-workers-on-strike-health-services-affected-yamuna-nagar-news-knl112869912","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहे एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर रहे एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) के आह्वान पर जिले के एनएचएम कर्मी हड़ताल पर रहे। लंबित मांगों व समस्याओं के रोष में विभाग व सरकार विरोधी नारेबाजी की। उधर, हड़ताल के चलते सरकारी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं।
संघ से जिलाध्यक्ष डॉ. मधु ने कहा कि सेवा नियमों को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है वह पूरी तरह गलत है। इससे कर्मियों में रोष है। जिला उपाध्यक्ष अमित गुर्जर ने कहा कि यह अधिकारों पर हमला है, जिसे कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री विजय कांबोज ने कहा की स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा राष्ट्रवादी संगठन है, जो सदैव भारतीय मजदूर संघ के हित में कार्य करता है। संगठन के हर एनएचएम कर्मी ने कोरोना जैसी महामारी के दौरान दिन-रात कार्य किया, जिसमें बहुत से लोगों ने जान भी गंवाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दीपावली के अवसर पर दो नवंबर को एनएचएम कर्मियों को सातवें वेतन आयोग के लाभ देने की घोषणा की, पर आठ माह से अधिक समय होने पर भी यह घोषणा पूरी नहीं हुई। जबकि एनएचएम कर्मियों के सेवा नियमों को ही खत्म करने का प्रयास हो रहा है। इसके रोष में एनएचएम कर्मी तीन दिवसीय हड़ताल पर गए हैं। अगर सरकार जल्द मांगें पूरी नही करती तो आंदोलन आगे बढ़ जाएगा।
इस मौके पर राजेश, मोहित, दलजीत, पूजा, सोनिया, रजनी, प्रोमीला, कमलेश, प्रीति, सुशील, अरुण, डॉ. गीता, डॉ. अनु, गीता, सुनीता, सतपाल, चरणजीत, प्रभजोत, डिंपल, प्रवीन, भावना, अमरजीत, मधु, हिमानी, मंजीत, सीमा, सुमन, नीलम, प्रियंका, गुल्फाम आदि मौजूद रहे।