फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   NHM employees will run a campaign against the government

Yamuna Nagar News: सरकार के खिलाफ मुहिम चलाएंगे एनएचएम कर्मचारी

Mon, 29 Jul 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 29 Jul 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
NHM employees will run a campaign against the government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नियमित व वेतन वृद्धि की मांग को लेकर एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान सरकार विरोधी मुहिम चलाने का एलान किया गया।
साथ ही धरनास्थल पर शपथ ली कि अगर हरियाणा सरकार उन्हें नियमित नहीं करती तो 18 हजार कर्मचारी, अपने परिजनों, रिश्तेदारों व परिचितों के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ वोट डालेंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार का कारण एनएचएम कर्मचारी होंगे। वहीं कर्मचारियों ने घोषणा की कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो सोमवार से हड़ताल अनिश्चितकालीन कर दी जाएगी।
विज्ञापन

हड़ताल का जिले में स्वास्थ्य सेवाओं पर काफी असर पड़ा है। हालांकि रविवार को छुट्टी के कारण कोई खास असर नहीं रहा। एंबुलेंस चलाने वाले ड्राइवर व उनके साथ मरीज की देखरेख करने वाले ईएमटी भी हड़ताल पर हैं। एंबुलेंस चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग हरियाण कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के तहत रखे गए ड्राइवरों की मदद ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारी साझा मोर्चा हरियाणा के जिला प्रधान अमित गुर्जर ने बताया कि चार दिन की हड़ताल की घोषणा की गई है। रकार ने मांगे नहीं मानी तो हड़ताल अनिश्चितकालीन कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी ऐसे हैं जो 25 साल से नौकरी कर रहे हैं। सरकार कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा भी नहीं दे पा रही है। इसलिए आज शपथ ली है कि यदि उन्हें नियमित नहीं किया गया तो वह भाजपा को वोट नहीं देंगे।

ये हैं प्रमुख मांगें
एनएचएम कर्मचारियों को नियमित किया जाए। नियमित किये जाने तक एलटीसी, ग्रेचुएटी, अर्जित अवकाश, शिशु देखभाल अवकाश, अनुकंपा सहायता तथा हरियाणा सिविल सर्विस रूल 2016 लागू करते हुए सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए। सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। वर्ष 2017 से 2022 तक एनएचएम कर्मचारियों द्वारा किए गए आंदोलन की अवधि का वेतन ड्यूटी अवधि मानते हुए स्वास्थ्य विभाग के अन्य संगठनों की भांति जारी किया जाए। कैशलेस मेडिकल सुविधा का लाभ प्रदान किया जाए। वेतनमान में विसंगति दूर की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed