फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   NHM employees begged for alms

Yamuna Nagar News: एनएचएम कर्मचारियों ने मांगी भीख

Wed, 14 Aug 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 14 Aug 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
NHM employees begged for alms
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मांगे पूरी न होने पर एनएचएम कर्मचारियों में सरकार के प्रति गहरा रोष है। मंगलवार को कर्मचारियों ने रोष प्रकट करते हुए मांगों से संबंधित पर्चे बाजार में दुकानदारों को बांटे और भीख मांगी। एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अमित गुर्जर ने बताया कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती। तब तक हड़ताल जारी रहेगी।


जिला प्रधान गुर्जर ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों की मांग है कि सातवें वेतन आयोग का लाभ प्रदान करने की सैद्धांतिक मंजूरी दो नवंबर 2021 सरकार द्वारा प्रदान दी गई है लेकिन वित्त विभाग द्वारा इस समेकित किए जाने के बारे में तुगलकी फरमान जारी किए गए हैं। उन उन आदेशों को निरस्त कर कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

वर्ष 2017 से 2022 तक एनएचएम कर्मचारियों द्वारा किए गए आंदोलन- हड़ताल की अवधि का वेतन ड्यूटी अवधि मानते हुए स्वास्थ्य विभाग के अन्य संगठनों की भांति जारी किया जाए। एनएचएम कर्मचारियों को नियमित किया जाए। नियमित किए जाने तक एलटीसी, ग्रेच्युटी, अर्जित अवकाश, शीशु देखभाल अवकाश, अनुकंपा सहायता व हरियाणा सिविल सर्विस रूल 2016 लागू करते हुए सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए। कर्मचारियों को कैशलैस मेडिकल सुविधा का लाभ प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के सेवा नियमों मे बहुत से वर्गों की वेतनमान में विसंगति को दूर किया जाए। एनएचएम के तहत लगे चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु हरियाणा सरकार के नियमानुसार 60 वर्ष की जाए। आयुष्मान भारत योजना के तहत सीएचओ कैडर के एसओपी को लागू किया जाए। बांड प्रथा को समाप्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed