फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   news-ymn

एमएल स्कूल में मनाया ग्रैंड पेंरेट्स डे

Sat, 27 Feb 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Sat, 27 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
news-ymn
मुकुंद लाल पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन में ग्रैंड पेंरेट्स डे के तौर पर दादा-दादी व नाना-नानी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय प्रबंधक डा. रमेश कुमार व पि्रंसीपल शशी बाटला ने दीप जला कर किया। जिसमें प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा दो तक के बच्चों ने अपने ग्रैंड पेरेंट्स को रिझाने के लिए खूब मस्ती की। मौके पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


सबसे पहले कक्षा प्रथम की आर्शिया ने अतिथिगण का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना से हुआ। जिसमें कक्षा एक व दो के बच्चों ने प्रस्तुति दी। केजी के साई शौर्य ने विद्यालय की उपलब्धियों को बताया। प्री-नर्सरी के बच्चों ने उड़ी जब जब जुल्फें तेरी पर प्रस्तुति देकर ग्रैंड पेंरेट्स को उनके बीते पलों की याद दिला दी। केजी के बच्चों ने राजस्थानी नृत्य रंगीलो म्हारो ढोलना से उन्हें ऊर्जा से भर दिया।
विज्ञापन


नर्सरी के बच्चों ने ग्रैंड पेरेंट्स के लिए बनारस का पान यमुनानगर में ही पेश कर दिया, जब उन्होंने पान खाए सैंया हमारा पर प्रस्तुति दी। इसी तरह कक्षा पहली के बच्चों ने चंदा की चकोरी पर नृत्य पेश किया। इसी तरह ख्याति, इकजोत, शिवम, वृंदा, राघव, दक्ष, कानन, प्रिया व गुंजन ने कविता व भाषण पेश की। इसके बाद केजी, पहली व दूसरी के बच्चों ने योगा पर प्रस्तुति दी। कक्षा दो के बच्चों ने जब ढोल की थाप पर भंगड़ा प्रस्तुत किया तो पूरे पंडाल में बैठे लोग थिरक उठे। पि्रंसीपल शशी बाटला ने ग्रैंड पेंरेट्स को समाज की नींव बताते हुए आह्वान किया कि वे बच्चों को संस्कारी बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे अपने अनुभव बच्चों के साथ सांझा करें। मौके पर ग्रैंड पेंरेट्स के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें देव की दादी, परमजीत की दादा, पि्रंस के दादा, लावण्या की दादी ने ईनाम जीते। बेस्ट ग्रैंड फादर का खिताब विभोर कांबोज के दादा तथा बेस्ट ग्रैंड मादर का खिताब पि्रंयाशी की दादी ने जीता। मौके पर ग्रैंड पेरेंट्स ने अपने विचार रखे और कार्यक्रम की सराहना की। अंत में कक्षा दो की अनन्या शर्मा ने सबका धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed