फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   news ymn

5000 मीटर दौड़ में अजय व 1500 मीटर दौड़ में मोहित ने मारी बाजी

Fri, 26 Feb 2016 12:40 AM IST
यमुनानगर/ब्यूराो
यमुनानगर/ब्यूराो Updated Fri, 26 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
छछरौली के राजकीय कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे, जबकि कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रो. सतपाल (शारीरिक शिक्षा) ने बताया कि यह कॉलेज की 7वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता है। इसमें  चक्का फेंक, लंबी कूद, गोला फेंक, 400 व 800 मीटर दौड़ (महिला व पुरुष वर्ग) आदि स्पर्धाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन


खेलों का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर हम स्वस्थ रहना चाहते हैं और अच्छे नागरिक बनना चाहते हैं तो हमें जीवन में खेलों को अपनाना होगा। प्रो. अशोक कुमार बंसल, डॉ. पूजा चौहान, और डॉ. सुमन ने मंच का संचालन करते हुए सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कंवरपाल ने अंतरविश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर विकास कुमार (बीए तृतीय) को भारोत्तोलन के क्षेत्र में रजत प्राप्त करने व ड्रैगन बोर्ड नेशनल प्रतियोगिता में काजल (बीए प्रथम) और कोमल (बीए प्रथम) को रजत पदक प्राप्त करने पर पारितोषिक प्रदान किए।
विज्ञापन


5000 व 1500 मीटर (केवल पुरुष वर्ग) दौड़ जो 24 फरवरी को करवाई गई थी, इस पांच हजार मीटर दौड़ में अजय कुमार (बीएससी नॉन मेडिकल तृतीय) प्रथम, शुभम (बीए प्रथम) द्वितीय व टोनी प्रकाश (बीए द्वितीय) तृतीय स्थान पर रहे।  1500 मीटर दौड़ में मोहित (बीए प्रथम) प्रथम, अजय कुमार (बीएससी तृतीय) द्वितीय व विकास ने (बीए प्रथम) तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक (पुरुष वर्ग) में गुरजीत (बीए तृतीय) ने प्रथम, मेहताब (बीए प्रथम)  ने द्वितीय और राजेश (बीए तृतीय) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक (महिला वर्ग) में नरेंद्र कौर (बीए तृतीय) ने प्रथम, मनीषा (बीए द्वितीय) ने द्वितीय व रीतू देवी (बीए तृतीय) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी कूद (पुरुष वर्ग) में मनुज बत्रा (पीजीडीसीए) ने प्रथम, शुभम (बीए प्रथम) ने द्वितीय और मोहित (बीए प्रथम) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद (महिला वर्ग) में काजल (बीए प्रथम) ने प्रथम, कोमल (बीए प्रथम) ने द्वितीय व कमलजीत (बीए द्वितीय) और रीतू (बीकॉम प्रथम) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं के अन्य फाइनल 25 फरवरी को कराए जाएंगे। खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करते हुए विस अध्यक्ष कंवरपाल ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद और बाल गंगाधर तिलक का उदाहरण देकर खेलों के महत्व से अवगत कराया।


उन्हाेंने कहा कि उम्र के साथ हमें अच्छे स्वास्थ्य की जरूरत पड़ती है और यह खेलों से ही प्राप्त होता है। उन्होंने छात्रों को संस्कार धारण करने की प्रेरणा दी और समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. संजीव गांधी, डॉ. रमेश कुमार धारीवाल, प्रो. अशोक कुमार बंसल, प्रो. सतबीर सिंह, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. जेएस छिल्लर, प्रो. विनाद शर्मा, डॉ. रवि कांत, डॉ. दर्शन सिंह, प्रो. लखविंद्र सिंह, डॉ. पंकज सहगल, प्रो. राजेष घासी, प्रो. संजीव कुमार, डॉ. सुमन, प्रो. रजनी गोयल, प्रो. प्रतिभा भारद्वाज, प्रो. वनिता शर्मा, प्रो. निशा राज, डॉ. पूजा चौहान, प्रो. रेणू कुमारी, प्रो. कोमल, ऐक्टेंशन लेक्चरर व अन्य स्टॉफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed