Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   They will showcase their mettle in the Kids' Athletics competition

Yamuna Nagar News: किड्स एथलेटिक्स स्पर्धा में दिखाएंगे दमखम

Sun, 22 Nov 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
They will showcase their mettle in the Kids' Athletics competition
तेजली खेल परिसर। संवाद - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले के छह से 12 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। हरियाणा एथलेटिक्स संघ की ओर से 12 व 13 दिसंबर को जींद के पांडूपिंडारा स्थित रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी में किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
इसमें ओपन श्रेणी में प्रदेशभर के बच्चे भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खिलाड़ी सात दिसंबर तक हरियाणा एथलेटिक्स संघ की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रतियोगिता में बच्चों की आयु के अनुसार तीन वर्ग बनाए गए हैं। इनमें अंडर-8, अंडर-10 और अंडर-12 आयु वर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ग में बच्चों की शारीरिक क्षमता और खेल कौशल के अनुसार अलग-अलग स्पर्धाएं रखी गई हैं। जिला एथलेटिक्स संघ प्रधान एवं कोच डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि बच्चों में खेल भावना का विस्तार करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। अधिक जारी तेजली खेल परिसर स्थित जिला खेल अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पंजीकरण के बाद आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जींद पहुंचना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण करवाने में किसी प्रकार की परेशानी आने पर खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं प्रशिक्षक दिव्यंका चौधरी से संपर्क कर सकते हैं।
इसके लिए तेजली खेल परिसर में 22 नवंबर को प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जाएगा। इसमें बच्चों को प्रतियोगिता की स्पर्धाओं की जानकारी देने के साथ खेल संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। इसका उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

तीन वर्गों में होंगे मुकाबले
अंडर-8 आयु वर्ग में 50 मीटर, 80 मीटर दौड़, 50 मीटर बाधा दौड़, लंबी कूद, गेंद फेंक, 4 गुणा 50 मीटर रिले और 4 गुणा 50 मीटर मिश्रित रिले दौड़ करवाई जाएगी। अंडर-10 वर्ग में 60 मीटर, 100 मीटर दौड़, 80 मीटर बाधा दौड़, लंबी कूद, बैक थ्रो, किड्स जैवलिन और रिले दौड़ शामिल हैं। इसी प्रकार अंडर-12 आयु वर्ग के बच्चों के लिए 60 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़, 80 मीटर बाधा दौड़, लंबी कूद, किड्स जैवलिन, बैक थ्रो और रिले दौड़ की स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed