फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   news-ymn

किसानों के हक के लिए सरकार से होगी आरपार की लड़ाई : चढ़ूनी

Tue, 16 Feb 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Tue, 16 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि जब तक स्वामी नाथन आयोग की रिर्पोट लागू नहीं होती और किसानों के कर्जे माफ नहीं होते तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अपने हक के लिए किसानों की अब सरकार के साथ आरपार की लड़ाई होगी। चढूनी मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जगाधरी अनाजमंडी में आयोजित किसान पंचायत में संबोधित कर रहे थे। यहां किसानों ने कैथल में 26 फरवरी को होने वाले करो या मरो किसान आंदोलन को लेकर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।
विज्ञापन


चढूनी ने कहा कि आंदोलन में प्रदेश भर से लाखों की संख्या में किसान भाग लेंगे। चढूनी ने कहा कि इस बार सरकार के साथ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जब तक स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू नहीं किया जाएगा, तब तक किसान दिनरात डटे रहेंगे। किसानों का आह्वान किया कि वे अपने परिवार को पहले ही बताकर आंदोलन में जाए कि इस बार ना जाने कब तक आंदोलन चलेगा।
विज्ञापन


जब तक आंदोलन चलेगा किसान वहीं डटा रहेगा। चढूनी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था। सत्ता प्राप्त होते ही भाजपा अपने वादे से मुकर गई है। किसान को उसकी फसल के दाम लागत से कम मिल रहे हैं। इस बार का किसानों का आंदोलन निर्णायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चढ़ूनी ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा के कई नेता जो आज प्रदेश सरकार में मंत्री है या फिर विधायक है ने किसानों के साथ नंगा प्रदर्शन में भाग लेकर स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का समर्थन किया था। मगर सत्ता में बैठते ही भाजपा के नेता किसानों की मांगो को भूल गए। जिन्हें याद दिलाना अति जरूरी है। यूनियन के संयोजक बाबु राम गुंदियाना ने कहा कि जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिल जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed