फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   news-ymn

न ट्रेनों का ठहराव हुआ, न बिछी रेलवे लाइन...अब तो सुनो प्रभु

Tue, 16 Feb 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Tue, 16 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
रेल बजट पर चर्चाएं शुरू होते ही दैनिक रेल यात्रियों ने रेलवे बजट के लिए अपनी मांगों को तैयार कर लिया है। लंबित मांगों को लेकर मंगलवार दैनिक रेल यात्री संघ के प्रतिनिधिमंडल ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव, स्टेशन को जोड़ती चार महत्वपूर्ण रेलवे लाइनें बिछाई जाने सहित दर्जनभर मांगों को रेलवे बजट में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन


संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार का दूसरा रेल बजट आने वाला है, लेकिन पहले बजट में हुई घोषणाएं अब तक सिरे नहीं चढ़ी। ना तो टे्रनों का ठहराव हुआ और न ही रेलवे लाइनें बिछी। इस बार तो यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन के हिस्से में कुछ डाल देना।
विज्ञापन


दैनिक रेल यात्री संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार दोपहर 12 बजे संरक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। यहां उन्होंने स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से रेलमंत्री सुरेश प्रभु को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में दैनिक रेल यात्री संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वे काफी समय से स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे है। लेकिन कोई भी पुरानी गाड़ी का स्टोपेज नहीं बन पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां औद्योगिक क्षेत्र, बर्तन नगरी, शुगर मिल, पेपर मिल सहित कई महत्वपूर्ण उद्योग है। हजारों विद्यार्थी रोजाना स्कूल, कॉलेज व शिक्षण संस्थाओं में आते जाते है। महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव न होने के कारण यात्रियों को अंबाला व सहारनपुर जाकर ट्रेनों को पकड़ना पड़ता है। 15 साल से स्टेशन पर इन गाड़ियों के ठहराव की मांग करते आ रहे है।

उनकी मांग है कि इंदौर जम्मूतवी एक्सप्रेस (19325-26), अकाल तख्त एक्सप्रेस (12317-18), जम्मूतवी-वाराणासी एक्सप्रेस (12237-38), जम्मूतवी-कानपुर एक्सप्रेस (14155-56) का यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया जाए। इसके अलावा अंबाला-सहारनपुर (04921-22) में खाली रैक जाता है। इसे परमानेंट नंबर देकर चलाया जाए।

प्रतिनिधिमंडल में संघ के संरक्षक नरेश कुमार, प्रधान हरप्रीत सिंह, प्रवीण शर्मा, रमेश शर्मा, सुरेंद्र छाबड़ा, साहिल कुमार, सुभाष मेहता, सूरज दत्ता, डा. तायल, सौरभ आदि सदस्य थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed