फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   news-ymn

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से दो साल के मासूम की मौत

Sun, 14 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Sun, 14 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में दुसानी तिगरा मार्ग पर सड़क किनारे इंटरलॉक टाइलें लगा रहे मजदूर के पास खेल रहे उसके दो साल के बेटे की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अंबाला शहर के सेक्टर 18 स्थित अनाजमंडी निवासी पंठी ठेकेदार के पास सड़क में इंटरलॉक टाइलें लगाने का काम करते हैं। 15 जनवरी से वे परिवार के साथ गांव दौलतपुर में सड़क में टाइलें लगाने का काम कर रहे थे। शनिवार सुबह जब वे सड़क किनारे टाइलें लगा रहे थे। पास में ही उसका दो वर्षीय बेटा रेहान खेल रहा था। जब सड़क किनारे रेहान खड़ा था तभी दौलतपुर की तरफ से तेज गति से एक ट्रैक्टर ट्रॉली आई।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि बच्चे को सड़क किनारे खेलते देख भी चालक ने ट्रैक्टर की गति को कम नहीं किया और रेहान को टक्कर मार दी। इसमें रेहान ट्रैक्टर के अगले टायर के नीचे आ गया। हादसे में रेहान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को एकत्रित होता देख ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग पर सरपट दौड़ती ट्रैक्टर ट्रॉलियां :
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि दुसानी तिगरा मार्ग पर रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉलियां निकलती है। आरोप है कि चालक ट्रैक्टर को काफी तेज गति से चलाते है। जिससे क्षेत्र के लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक ट्रैक्टर ट्रॉलियां थर्मल प्लांट की राखी से भरकर दौड़ती है। मार्ग पर दो माह पूर्व भी गांव तिगरी के नजदीक राखी से भरी ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार घायल हो गया था। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था, लेकिन उसके बावजूद मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉलियां सरपट दौड़ती है।


वर्जन ::::::
दौलतपुर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की हुई मौत के मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्जकर लिया गया है। आरोपी चालक फरार है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
- रणधीर सिंह, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed