फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   news-ymn

साढे सात करोड़ से चौड़ी होगी यमुनानगर-जगाधरी को जोडने वाली सड़क

Sun, 14 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Sun, 14 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर और जगाधरी शहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर होने वाले हादसों पर जल्द ही अंकुश लगेगा। साथ ही सड़क पर यातायात सुगम होने जा रहा है। फव्वारा चौक से बुड़िया चौक तक डिवाइडर के दोनों ओर सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से सात करोड़ 38 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर इसे उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया है। इसके तहत डिवाइडर के दोनों ओर सड़क 3.5-3.5 मीटर चौड़ी की जाएगी। विभाग ने इसके सर्वे का काम भी पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


फव्वारा चौक से बुड़िया चौक तक सड़क की लंबाई करीब चार किलोमीटर है। यह सड़क यमुनानगर और जगाधरी शहर को आपस में जोड़ती है। इस कारण इस मार्ग पर यातायात का काफी दवाब रहता है। रात के समय सड़क से भारी वाहन भी गुजरते हैं। इस मार्ग पर आए-दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। मधु चौक व ईएसआई अस्पताल से अग्रसेन चौक केे बीच भी कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं। इसका मुख्य कारण सड़क की चौड़ाई कम होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर नहीं रहेगा अतिक्रमण
फव्वारा चौक से प्यारा चौक तक सड़क के दोनों ओर दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। दुकानों का सामान काफी बाहर तक रखा रहता है। इससे सड़क पर पैदल आने-जाने वालों के लिए जगह नहीं बचती और उन्हें सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ता है। वहीं सड़क पर रेहड़ियां खड़ी होने से वाहनों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाता है। सड़क चौड़ी होने से अतिक्रमण की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलेगी।

जाम से भी मिलेगा छुटकारा
इस मार्ग पर दो कॉलेज व एक स्कूल भी हैं। यहां सुबह व छुट्टी के समय सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। डीएवी गर्ल्स के सामने बसें व अन्य निजी वाहन खड़े रहने से लगभग रोज ही जाम की स्थिति बनी रहती है। उधर, अग्रसेन कॉलेज के नजदीक लक्कड़ मंडी होने से सुबह के समय सड़क पर पाप्लर व सफेदा से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी रहती हैं। इस कारण यहां सुबह जाम लगा रहता है। सड़क चौड़ी होने से जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।


वर्जन ::::::
फव्वारा चौक से बुड़िया चौक तक सड़क को चौड़ा करने के लिए सात करोड़ 38 लाख का एस्टीमेट बनाया गया है। इसे मंजूरी के लिए विभाग के पास भेजा गया है। मंजूरी के बाद टेंडर कॉल किए जाएंगे।
- आरके टिंडवाल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed