फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   news-ymn

हादसे में ससुर व पुत्रवधु की मौत, बेटा घायल

Sat, 13 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Sat, 13 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़-रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर गांव भंभौली के नजदीक बस को ऑवरटेक करते हुए स्विफ्ट कार लक्कड़ से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में मृतक बेटी के फूल चुनने जा रहे रेलवे से रिटायर्ड मुस्तफाबाद निवासी अमरनाथ कपूर (70) व उसकी पुत्रवधु सोनिया कपूर (42) की मौत हो गई। जबकि अंबाला में रेलवे में कार्यरत बेटा शिवचरण घायल हो गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ देर तक जाम लगा रहा। 
विज्ञापन


मुस्तफाबाद निवासी अमरनाथ कपूर की बेटी आजाद नगर की गली नंबर सात निवासी नीलम की बीमारी के चलते 10 फरवरी को मौत हो गई थी। उसके अंतिम संस्कार के बाद शुक्रवार को नीलम के फूल चुने जाने थे। इसमें शामिल होने के लिए अमरनाथ कपूर, उनके बेटे शिवचरण व पुत्रवधु सोनिया कपूर (42) अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर मुस्तफाबाद से शहर की आजाद नगर कॉलोनी में आ रहे थे। कार शिवचरण चला रहे थे। उसके साथ वाली सीट पर अमरनाथ कपूर बैठे हुए थे, जबकि पिछली वाली सीट पर बांई तरफ सोनिया बैठी हुई थी।
विज्ञापन


चंडीगढ़-रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर गांव भंभौली के नजदीक जब शिवचरण अपनी कार को आगे चल रही लकड़ी से भरी ट्रॉली को ऑवरटेक करने लगा तो सामने से अचानक बस आ गई। बस से बचने के चक्कर में कार लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार की बाई साइड ट्रॉली के पिछले हिस्से में काफी अंदर तक घुस गई। जिससे कार की अगली सीट पर बाई तरफ बैठे अमरनाथ और पिछली सीट पर बाई तरफ बैठी उनकी पुत्रवधु सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि शिवकुमार को मामूली चोटें लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने कार में सवार लोगों को गंभीर हालत में बाहर निकाला। घायलों को जगाधरी सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने अमरनाथ कपूर व उनकी पुत्रवधु सोनिया कपूर को मृत घोषित किया। वहीं घायल शिवचरण को अस्पताल में उपचार देकर छुट्टी कर दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

खिड़की तोड़ कर निकाला बाहर

हादसे में कार का अगली हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके कारण कार में सवार अमरनाथ व उनकी पुत्रवधु सोनिया बुरी तरह कार में फंस गए। आसपास के लोगों उन्हें निकालने का काफी प्रयास किया। बेसुध हालत में सोनिया को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन अगली सीट पर बैठे अमरनाथ कार में बुरी तरह फंसे रहे। लोगों ने कार की अगली खिड़की तोड़कर बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला।

आधा घंटा जाम रहा एनएच
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर छप्पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क के बीच फंसी कार को एक साइड में करवाया। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। जिसमें कई रोडवेज बसें, ट्रक और कार शामिल थी। जाम के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मातम में जा रहे परिवार में मातम
मृतक अमरनाथ कपूर रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी थे। वहीं उनके  बेटे शिवचरण कपूर भी अंबाला में रेलवे में कार्यरत हैं। शुक्रवार को जो परिवार मातम में जा रहा था। कुछ देर बाद उसी परिवार में मातम छा गया। पत्नी व पिता की मौत की खबर सुनकर अस्तपाल में उपचाराधीन शिवचरण तुरंत पोस्टमार्टम हाउस में पर पहुंच गए। शवों को देखकर उनका रो-रोक बुरा हाल हो गया। इधर, मुस्तफाबाद में भी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

विधायक ने परिवार को दी सांत्वना
जैसे ही शवों को पोस्टमार्टम के बाद मुस्तफाबाद में लाया गया क्षेत्र में शोक की लहर हो गई। सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। वहीं हलका सढौरा के विधायक बलवंत सिंह भी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।


वर्जन :::::
हादसे की सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। वहीं हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया। पुलिस ने मामले में फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
राजिंद्र सिंह, एसएचओ, थाना छप्पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed