{"_id":"30f1509c1768c8a9cded30f00c566839","slug":"news-ymn-hindi-news-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट बने कूड़ाघर, लोगों का जीना हुआ मुहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट बने कूड़ाघर, लोगों का जीना हुआ मुहाल
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
कस्बा रादौर की गीता कॉलोनी में खाली पड़े प्लाटों में गंदगी गिराए जाने से कॉलोनी के लोग बेहद परेशान हैं। प्लाटों के मालिकों द्वारा अपने प्लाटों की चारदीवारी न करवाए जाने से आसपास व दूरदराज के लोग उनके प्लाटों में गंदगी फेंक जाते हैं। इसका खामियाजा इन प्लाटों के पास रहने वाले लोग भुगत रहे हैं। कॉलोनी के लोग काफी समय से प्लाटों में पड़ी गंदगी को साफ करवाने के लिये प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन लोगों की इस समस्या की ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
कॉलोनी निवासी सोमनाथ, दिनेश कुमार, कमल, करनैल, रामकरण, हुकमचंद, जयप्रकाश, प्रवीण, नाथीराम, अवतार सिंह व मास्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि कॉलोनी की मेन गली में कुछ लोगों के प्लाट खाली पड़े हुए हैं। इनकी चारदीवारी न होने के कारण कॉलोनी के लोगों के अलावा दूसरे मोहल्लों के लोग भी इन प्लाटों में गंदगी डालते हैं। महीनों से इन प्लाटों में गंदगी डाली जा रही हैं। इससे कॉलोनी में गंदगी के कारण मच्छर, मक्खी की भरमार हो गई है। खाली पड़े प्लाटों के मालिक अपने प्लाटों की चारदीवारी नहीं बनवा रहे हैं।