फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   news-ymn

दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव मनाया

Mon, 18 Jan 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Mon, 18 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
 चांदपुर स्थित गुरुद्वारे में रविवार को दसवीं पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव उत्साह व श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में दीवान सजाए गए, जिसमें रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। सबसे खास ये रहा कि गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ 48 घंटे की बजाए 60 घंटे का रखा गया। मौके पर लंगर भी बरताया गया।
विज्ञापन


सुबह पहले श्री अखंड पाठ की संपूर्णता पर भोग डाला गया। आरती कीर्तन किए गए और दीवान सजाए गए। इसमें सुखमनी सोसाइटी चांदपुर ने सुखमनी साहिब का पाठ किया। इसके उपरांत प्रभात फेरी जत्थे ने शबद कीर्तन किया। वहीं जगप्रीत सिंह साबी, भाई गुलजार सिंह चांदपुर, हजूरी रागी भाई राजेंद्र सिंह, भाई गुरमुख सिंह, सिमरन सिंह व विनीत कौर ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन


 गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान बेअंत सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को श्री अखंड पाठ रखा गया था, जिसका भोग रविवार सुबह डाला गया। इस बार 60 घंटे का अखंड पाठ रखा गया था। पाठी सिंहों ने बेहद प्यार व सत्कार से वाणी पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed