{"_id":"c4427e84cbcae85c0d6288c07dda162a","slug":"news-ymn-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"खच्चर मंडी में आए लग्जरी गाड़ी की कीमत के घोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खच्चर मंडी में आए लग्जरी गाड़ी की कीमत के घोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपालमोचन मेले में लगी खच्चर मंडी में विभिन्न प्रांत से लग्जरी गाड़ी की कीमत के घोड़े लाए गए। मंडी में दो से 15 लाख के तो कई घोड़े बिकने के लिए आए। वहीं इस बार सबसे महंगा घोड़ा पंजाब के गांव शाहपुर से पवन लेकर पहुंचे।
ये 30 माह का सुल्तान नामक घोड़े की करीब 15 लाख कीमत बता रहे हैं। इसकी ऊंचाई करीब 65 इंच है। घोड़े के मालिक पवन को लोग इसकी मनचाही कीमत देने को तैयार हैं, लेकिन उन्होंने इसे बेचने से मना कर दिया। चूंकि उनका कहना है कि यह घोड़ा नस्ल सुधार के लिए रखा है। इससे ही उन्हें हर माह 60 हजार की कमाई हो जाती है। इसी तरह
कुरुक्षेत्र के गांव दूधला निवासी सतपाल साढ़े तीन वर्षीय राजा नाम के घोड़े को लेकर पहुंचे। राजा की कीमत लगभग 11 लाख रुपये आंकी जा चुकी है, किंतु सतपाल का कहना है कि वह उसे शोक के तौर पर पाल रहे हैं और वह उसे बेचना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा मोहाली के जसबीर ने कहा कि उसके साढ़े पांच माह के सफेद घोड़े की कीमत सवा लाख लगी है। इसके अलावा खच्चर मंडी में आए घोड़ों का डांस आकर्षण का केंद्र रहा। घोड़े ट्रैक्टर पर लगे स्टीरियो में चल रहे पंजाबी गानों पर थिरकते दिखे। मेले में और सड़क से जा रहे लोग घोड़ों का डांस देखने के लिए दौड़े चले आए।
बता दें कि हर वर्ष मेले के दौरान पशु मेले में लोग घोडों व खच्चरों की खरीद-फरोख्त करते हैं। इस दौरान घोड़े व खच्चरों से संबंधित सामान जैसे घोड़े की सजावट, घोड़े पर बैठने की काठी, सवार के पैर रखने की रकाब, लगाम, गले में बांधने वाली घंटियां व घूंघरू तथा घोड़े व खच्चरों से संबंधित अन्य सामान की बिक्री भी होती है। इस वर्ष भी मेला में हजारों घोड़े व खच्चर खरीद-फरोख्त के लिए आए।
पशु पालन विभाग व बुकर इंडिया द्वारा मेला में पहुंचे घोड़ों व खच्चरों के स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखी जाती है। उनकी स्वास्थ्य रक्षा के लिए उनका फ्री इलाज व दवाइयों दी गई। इस खच्चर मेले में पशु पालन विभाग के डॉक्टर अरविंद वर्मा रघुबीर सिंह, प्रकाश व प्रीतम सिंह ने सेवाएं दीं।