फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   news-ymn

पाबंदी के बावजूद पड़ोसी राज्य से आ रहा धान

Mon, 26 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Mon, 26 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
पाबंदी के बावजूद खिजराबाद अनाज मंडी में पड़ोसी राज्य से धान आ रहा है। प्रशासन के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हथिनी कुंड बैराज पर बने पुल के रास्ते से दिन रात हिमाचल और यूपी का धान हरियाणा की मंडियों में आ रहा है। इसके लिए कोई रोकटोक नहीं है।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार द्वारा भी जारी आदेशों के तहत अन्य राज्यों से आने वाले धान की प्रदेश की अनाज मंडियों में रोक है। इसके अनुसार जो भी आढ़ती अन्य राज्यों से धान की खरीदारी करेगा, उसका लाइसेंस रद किया जाएगा लेकिन इसकी कोई पालना नहीं की जा रही है। उल्टा दिन रात अन्य राज्यों से सीमा पार से धान की आवक लगातार जारी है।
विज्ञापन


कर्मचारियों के कंट्रोल से बाहर  
यूपी व हिमाचल से धान से लदी ट्रालियों को रोकने के लिए जब हथिनीकुंड बैराज पर तैनात खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के चौकीदार इसलाम से बात की तो उसने कहा कि वे अन्य राज्यों से आने वाली ट्रालियों को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन अधिकतर किसान व व्यापारी जबरदस्ती अपने वाहन निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़तियों के लिए हो सकती है परेशानी  
अन्य राज्यों से धान लेकर आने वाले किसानों का मंडी से पुराना लेनदेन चल रहा है और यदि उनका अनाज आना बंद हो गया तो उनके लाखों रुपये फंसने का डर है। आढ़ती के पैसे न फंसे इसके लिए उसे किसान के साथ लेनदेन का तालमेल बनाना जरूरी है।


हथिनीकुंड बैराज पर अन्य राज्यों से आने वाले धान को रोकने के लिए चौकीदार को लगाया है। यदि फिर भी धान की आवक पर रोक नहीं लग रही तो इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
विरेंद्र कुमार, सहायक, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed