Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Newborn was thrown in a sack into the dam river dies in Yamunanagar

मां की ममता शर्मसार: यमुनानगर में नवजात को कट्टे में बांध नदी में फेंका, आसपास मंडरा रहे थे कुत्ते, फैली सनसनी

Mon, 06 Jan 2025 05:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, साढौरा (यमुनानगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, साढौरा (यमुनानगर) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 06 Jan 2025 05:55 PM IST
सार

यमुनानगर के कस्बा साढौरा में नवजात शिशु का शव मिलने के हड़कंप मच गया। नवजात को एक बोरे में बंद करके नदी में फेंका गया था। नदी में पानी न होने की वजह से उस बोरे के पास कुत्ते मंडरा रहे थे। तभी वहां खेल रहे बच्चों ने बोरा खोला तो उसमें नवजात का शव मिला। 

विज्ञापन
Newborn was thrown in a sack into the dam river dies in Yamunanagar
पुलिस ने नवजात को शव कब्जे में लिया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर के कस्बा साढौरा में मां की ममता के साथ मानवता को भी शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नवजात का शव मिलने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 
विज्ञापन

नकटी नदी में सोमवार दोपहर एक नवजात का शव मिला। मृत शिशु लड़का था जिसे एक कट्टे में बांध कर नदी में फेंका गया है। इसके पास कुत्ते मंडरा रहे थे। वहां खेल रहे बच्चों ने शव देखा तो उसे मिट्टी में दबा दिया। बाद में शव को निकाल कर थाना साढौरा पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। वहीं नवजात का शव मिलने की सूचना कस्बा में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन


नदी में खेलते हुए बच्चों ने देखा था शव
दोपहर को मोहल्ला प्रेम नगर के बच्चे सूखी पड़ी नकटी नदी में खेल रहे थे। तभी बच्चों ने एक कट्टे के पास एक साथ कई कुत्तों को मंडराते देखा। बच्चों ने जब कट्टे को खोलकर देखा तो उसमें एक नवजात का शव पड़ा मिला। कुत्ते उसे नोच न दें इसके लिए बच्चों ने शव को नदी की मिट्टी में ही दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बच्चों ने घर बताया तो नदी से निकाला शव
खेलने के बाद जब बच्चे घर पर गए तो उन्होंने सारी घटना से परिजनों को अवगत कराया। जिस पर लोग मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाल कर देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। नकटी नदी में नवजात का शव मिलने से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है। माना जा रहा है कि किसी युवती ने शादी किए बिना ही बच्चे को जन्म दिया होगा और लोकलाज के डर से उसे कट्टे में बांध कर नदी में फेंक दिया। कहा तो यह भी जा रहा है कि जब बच्चे को फेंका गया तो वह जिंदा होगा। रातभर खुले में पड़ा रहने से कड़ाके की ठंड से उसकी मौत हो गई होगी।


क्या कहती है पुलिस 
थाना साढौरा एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि नवजात बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी के सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात के मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed