{"_id":"68decf821452333a490cfa07","slug":"newborn-girls-body-found-near-railway-line-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-144800-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रेल लाइन के पास मिला नवजात बच्ची का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रेल लाइन के पास मिला नवजात बच्ची का शव
Fri, 03 Oct 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
नवजात बच्ची का शव मिलने पर जांच करती फॉरंसिक व पुलिस टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बाईपास के पास रेल लाइन के नजदीक कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है। शव करीब 15 घंटे पुराना बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद हमीदा पुलिस चौकी व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।। पुलिस ने आसपास एरिया में पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर रखवा दिया है।
बाईपास के पास रेलवे लाइन के नजदीक ने एक व्यक्ति भेड़-बकरियां चरा रहा था। इस दौरान रेल पटरियों के पास उसने पॉलिथीन पड़ा देखा। शक होने पर उसने पॉलिथीन खोला तो कपड़े में लिपटा नवजात बच्ची की शव मिला। इसके बाद उसने मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी। बच्ची का शव मिलने की खबर मिलने पर वहां भीड़ जमा हो गई।
इसी बीच मामले की जानकारी हमीदा पुलिस चौकी को मिली। इस पर हमीदा पुलिस चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने भेड़-बकरियां चराने वाले व्यक्ति और आसपास के लोगों पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
हमीदा पुलिस चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया अभी तक की जांच में यह नहीं पता चला है कि बच्ची का शव किसने यहां फेंका है। अनुमान है कि शव करीब 15 घंटे पुराना है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आसपास के अस्पताल में एक दिन पहले हुए प्रसव की जानकारी ली जा रही है।