फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Newborn girl dead body found in garbage

Haryana Crime: कूड़े के ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

Thu, 02 Oct 2025 05:06 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 02 Oct 2025 05:06 PM IST
सार

बाइपास रेलवे लाइन के पास कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है। शव करीब 15 घंटे पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Newborn girl dead body found in garbage
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर में बाइपास रेलवे लाइन के पास कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है। शव करीब 15 घंटे पुराना बताया जा रहा है। इसकी सूचना मिलने पर हमीदा पुलिस चौकी की टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि शव को कपड़े में लपेटकर पॉलीथिन में डालकर फेंका गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक शव को सबसे पहले भेड़-बकरियां चराने वाले एक व्यक्ति ने देखा। पॉलीथिन में लिपटे नवजात के शव को देखकर उसने स्थानीय लोगों को सूचित किया और फिर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


हमीदा पुलिस चौकी के प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि नवजात को यहां किसने फेंका। आसपास के क्षेत्र में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed