फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Newborn baby was found tied in bag at gate of temple in Nachraun village of Yamunanagar

Yamunanagar: मंदिर के गेट पर थैले में बंधा मिला नवजात बच्चा, रोने की आवाज से खुला मामला

Sun, 11 Sep 2022 03:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 11 Sep 2022 03:24 PM IST
सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रादौर के एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि पुलिस एक नवजात को लेकर आई थी। उसका वजन करीब 900 ग्राम है।

विज्ञापन
Newborn baby was found tied in bag at gate of temple in Nachraun village of Yamunanagar
यमुनानगर में इसी मंदिर के गेट पर बंधा मिला बच्चा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यमुनानगर के गांव नाचरौन में आवर्धन नहर के पुल के समीप स्थित मंदिर के गेट पर रविवार सुबह एक नवजात बच्चा थैले में बंधा हुआ मिला। सुबह जब मंदिर का पुजारी उठा तो उसने गेट पर किसी के रोने की आवाज सुनाई दी। उसने थैले को खोल कर देखा तो पुजारी के होश उड़ गए।

विज्ञापन


थैले में एक नवजात बच्चा था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को तुरंत रादौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां बच्चे को प्राथमिक उपचार व दूध पिलाने के बाद मुकंद लाल सिविल अस्पताल में बने नवजात शिशु केंद्र में इलाज के लिए भेज दिया गया। बच्चे की हालत ठीक है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी कुंवारी मां ने इसे जन्म दिया होगा और लोक लाज के भय से इसे मंदिर के गेट पर थैले में बांधकर छोड़ दिया।

विज्ञापन

रविवार सुबह ही किसी ने थैले को गेट पर बांधा

मंदिर के पुजारी सुखपाल ने बताया कि सुबह जब वह उठा तो उसे किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उसने जांच की तो उसने देखा कि मंदिर के गेट पर एक थैला लटका हुआ है और वह आवाज भी उसी थैले से आ रही है। उसने जब थैले को जांचा तो उसे एक नवजात दिखाई दिया। उसने आसपास तलाश की लेकिन कहीं कोई दिखाई नहीं दिया। जिसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। कोई देख न ले इसलिए तड़के ही थैले को गेट पर बांधा गया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी और जिसके बाद वह तुरंत बच्चे को लेकर अस्पताल में पहुंचे। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद यमुनानगर रेफर कर दिया गया। अब बच्चे को नवजात शिशु केंद्र में भर्ती करवाया गया है। पुलिस बच्चे के परिजनों की तलाश में जुटी है।

समय से पहले हुई डिलीवरीः डॉ. विजय

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रादौर के एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि पुलिस एक नवजात को लेकर आई थी। उसका वजन करीब 900 ग्राम है। प्राथमिक दृष्टि से ऐसा लग रहा है जैसे बच्चे का जन्म गर्भावस्था में करीब सात माह में हुआ हो। समय से पहले डिलीवरी का केस है। बच्चा स्वस्थ है।

कई वर्ष पहले भी सामने आया था ऐसा मामला 

आवर्धन नहर के किनारे स्थित मंदिर के गेट पर जिस तरह से नवजात मिला है, ऐसा ही एक मामला रादौर में कई वर्ष पहले भी सामने आ चुका है। तब भी एक आश्रम के गेट पर कोई अज्ञात महिला नवजात बच्चे को छोड़कर फरार हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed