{"_id":"684b2349fcd88204e80fccb5","slug":"new-schedule-for-graduation-admission-released-first-preference-list-on-26th-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-139226-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्नातक में दाखिले का नया शेड्यूल जारी, 26 को पहली वरीयता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्नातक में दाखिले का नया शेड्यूल जारी, 26 को पहली वरीयता सूची
Fri, 13 Jun 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन करने से चूके विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोबारा मौका दिया है। विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। साथ ही दाखिला प्रक्रिया के शेड्यूल में भी बदलाव किया है, जिसके तहत 18 जून को जारी करने वाली पहली मेरिट लिस्ट की तिथि एक सप्ताह बढ़ा दी गई है। नए शेड्यूल के अनुसार पहली वरीयता सूची 26 जून को जारी होगी।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने विभिन्न काॅलेजों में बीए, बीएससी, बी.कॉम, बीबीए और बीसीए आदि स्नातक में दाखिले लेने का नया शेड्यूल जारी किया है। इसके आवेदन तिथि, मेरिट लिस्ट जारी करने के साथ फीस भरने की तिथियों में भी विद्यार्थियों को अतिरिक्त दिन दिए गए हैं। विभाग के नए शेड्यूल का असर आवेदन प्रक्रिया पर देखने को मिल रहा है। इससे सरकारी व एडिड सहित तमाम महाविद्यालयों में आवेदन की संख्या बढ़ी है।
शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थी 16 जून रात तक आवेदन कर सकेंगे। यदि कोई विद्यार्थी अपने ऑनलाइन फार्म में संशोधन करना चाहता है तो वे 17 जून तक कर सकते हैं। इसके बाद आपत्तियों सहित विद्यार्थियों की सूची 18 जून को जारी की जाएगी। इसके साथ दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच 22 जून तक की जाएगी। इस दौरान विद्यार्थियों को दस्तावेज जांच के लिए कॉलेज नहीं आना होगा। यदि कोई आपत्ति होगी तो एसएमएस से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचना दी जाएगी। विद्यार्थी को आपत्ति दूर कर ऑनलाइन फार्म में संशोधन करना होगा। इसके बाद योग्य विद्यार्थियों की सूची 23 जून को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
जबकि पहली वरीयता लिस्ट 25 जून को जारी की जाएगी। जिसमें विद्यार्थी आपत्ति दूर कर सकेंगे। पहली मेरिट लिस्ट 26 जून को जारी की जाएगी। दाखिला लेने वाले विद्यार्थी 27 से 30 जून तक फीस भर सकेंगे। इसके बाद दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट दो जुलाई को जारी की जाएगी। जबकि अंतिम सूची तीन जुलाई को आएगी। इस सूची के विद्यार्थी सात जुलाई तक फीस भर सकेंगे।
नौ से शुरू होगी ओपन काउंसलिंग
दोनों सूची के बाद खाली सीट भरने के लिए नौ जुलाई से ओपन काउंसलिंग होगी। नए आवेदनों के लिए एडमिशन पोर्टल 10 जुलाई से दोबारा खुलेगा। 11 से 17 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले किए जाएंगे। इसके बाद 18 से 24 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के अलावा 100 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त लेट फीस ली जाएगी।
विभाग ने आवेदन सहित दाखिला प्रक्रिया के शेड्यूल में बदलाव किया है। नए शेड्यूल में विद्यार्थी 16 जून तक आवेदन कर सकेंगे। 26 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। आवेदन करने से चूके विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। - सुमन भाटिया, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी।