{"_id":"6158c9078ebc3e17554df9b1","slug":"new-regular-colonies-of-four-wards-will-be-developed-with-rs-6-65-crore-yamuna-nagar-news-knl85234580","type":"story","status":"publish","title_hn":"6.65 करोड़ रुपये से विकसित होंगी चार वार्डों की नव नियमित कॉलोनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6.65 करोड़ रुपये से विकसित होंगी चार वार्डों की नव नियमित कॉलोनियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने हाल ही में नियमित हुई 69 कॉलोनियों में विकास कार्य कराने का निर्णय लिया है। जल्द ही 6.65 करोड़ की लागत से चार वार्डों की कॉलोनियां विकसित की जाएंगी। निगम ने जहां वार्ड 11 की कॉलोनियों के विकास के लिए 3.67 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए थे। वहीं, वार्ड एक, चार और पांच की कॉलोनियां में 2.98 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम की ओर से टेंडर मांगे गए हैं। इसके बाद इन कॉलोनियों में स्ट्रॉम वाटर ड्रेन, इंटरलॉकिंग टाइल निर्मित गलियां व नालियां और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। ये जानकारी मेयर मदन चौहान ने दी।
नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि शहर की कॉलोनियों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जाने हैं। इन कॉलोनियों में सड़कों के साथ पानी निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर ड्रेन व नालियों का भी निर्माण किया जाएगा। कॉलोनियों के विकास को लेकर इंजीनियरिंग ब्रांच के एक्सईएन एलसी चौहान व एक्सईएन रवि ओबरॉय की टीम ने एस्टीमेट तैयार कर टेंडर लगाए हैं। वार्ड नंबर एक की नीलकंठ कॉलोनी, बाबा कॉलोनी, कांबोज कॉलोनी व उषा कॉलोनी में 99.71 लाख रुपये से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसी तरह वार्ड नंबर चार की कॉलोनियों में 40.50 लाख की लागत से विकास कार्य करवाएं जाएंगे। वार्ड की इंद्रापुरम, सैनी फार्म व मां दुर्गेश्वरी कॉलोनी में पक्की गलियां, नालियां व स्ट्रॉम वाटर ड्रेन डाली जाएगी। इसी तरह वार्ड नंबर पांच की शिवपुरी, गांधी नगर, ग्रीन विहार पार्ट दो, ग्रीन विहार पार्ट तीन, गोविंदगढ़ फार्म व उप्पल मॉल के पीछे बसी कॉलोनी विकसित की जाएगी। इसके लिए निगम की ओर से 1.58 करोड़ रुपये से विकास कार्य करवाएं जाएंगे। इन तीनों वार्डों के लिए टेंडर कॉल की दी गई है। टेंडर अलॉट होते ही इन कॉलोनियों का विकास करवाया जाएगा।
बॉक्स
वार्ड 11 की कॉलोनियां होंगी विकसित
एक्सईएन एलसी चौहान ने बताया कि वार्ड नंबर 11 की शांति कॉलोनी में 1.78 करोड़ रुपये की लागत से स्ट्रॉम वाटर ड्रेन, इंटरलॉकिंग टाइलों वाली गलियां और नालियों का निर्माण किया जाएगा। इसी वार्ड की गधौली कॉलोनी, मायापुरी, तेजली, लाल विहार और सुंदर विहार कॉलोनियों में 1.88 करोड़ रुपये से पक्की गलियों, नालियों व स्ट्रॉम वाटर ड्रेन की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
बॉक्स
नियमित हुई थी 69 अवैध कॉलोनियां-
बता दें कि अवैध कॉलोनियों के नाम पर यहां के लोग लंबे समय से कच्ची गलियों, नालियों व अन्य समस्याओं का दंश झेल रहे थे। सरकार की ओर से साल 2018 में टिवनसिटी की 69 अवैध कॉलोनियों को नियमित किया गया। नियमित होने के साथ ही नगर निगम की ओर से इन कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू कर दिए हैं। निगम की ओर से अब इन कॉलोनियों में पक्की सड़कें, सीवरेज, बरसाती पानी की निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर ड्रेन व नालियां बनाई जाएंगी।