फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   New community centers will be ready soon

Yamuna Nagar News: जल्द तैयार होंगे नए कम्युनिटी सेंटर

Fri, 13 Dec 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
New community centers will be ready soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के अंतर्गत चार गांवों में चल रहा कम्युनिटी सेंटर का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इसके लिए नगर निगम अफसरों ने अनुमानित 40 लाख रुपये की लागत से होने वाले कामों की दोबारा अलग-अलग ई-निविदाएं लगा दी हैं। इन गांवों में वार्ड 18 का फर्कपुर व मंडेबर और वार्ड 19 का मंडेबरी व पीरमाजरा शामिल है।
कम्युनिटी सेंटर के अलावा दो गांवों में चौपाल के कामों के लिए भी नगर निगम ने दोबारा ई निविदाएं लगाईं हैं, जिसमें वार्ड 21 के कांसापुर में वाल्मीकि चौपाल और वार्ड 19 के गांव पंजेटो का माजरा में एससी चौपाल के निर्माण कार्य होंगे।
विज्ञापन

इस तरह कुल 1.32 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की दोबारा ई निविदाएं लगाई गई हैं।ज्ञात हो कि जिन ई निविदा में ठेकेदारों व एजेंसियों से एक भी बिड नहीं आई या तय संख्या से कम आई, उन्हें नगर निगम अफसरों की ओर से दोबारा लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अब वार्ड 17, 18, 19 व 21 में 1.32 करोड़ रुपये से होने वाले अलग-अलग कामों की ई निविदा लगाई गई हैं। इनमें चार ई निविदाएं कम्युनिटी सेंटर के काम पूरा करने को लेकर है, जिसमें वार्ड 19 के गांव मंडेबरी में 9.89 लाख रुपये व इसी वार्ड के गांव पीरमाजरा में 15.85 लाख रुपये, वार्ड 18 के गांव फर्कपुर में 10.59 लाख रुपये व इसी वार्ड के गांव मंडेबर (जामपुर) में 10.25 लाख रुपये के खर्च का अनुमान है।
ऐसे ही दो ई निविदाएं चौपाल के कामों के लिए हैं, जिसमें वार्ड 19 के गांव पंजेटो का माजरा में 9.66 लाख रुपये से एससी चौपाल और वार्ड 21 के गांव कांसापुर में 16.21 लाख रुपये से वाल्मीकि चौपाल के काम हैं।

इसके अलावा वार्ड 17 के विश्वकर्मा चौक पर 5.08 लाख रुपये से बस क्यू शेल्टर का निर्माण, वार्ड 19 में गोविंद विहार में 32.37 लाख रुपये से विभिन्न सड़कों व ड्रेन का निर्माण, वार्ड 19 के गांव ससौली में 7.36 लाख रुपये से गांव ससौली में ज्वाला माता मंदिर समीप स्वागत द्वार का निर्माण, 15.22 लाख रुपये से वीना के घर से मस्जिद तक, इंद्रजीत भाटिया के घर से ऋषिपाल धीमान के घर व सागर गारमेंट्स से जामिल के घर व हाजी एडवोकेट के घर से जाकिर हुसैन के घर तक कवर्ड ड्रेन के निर्माण कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed