फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   New cases of dengue and malaria found amid rising corona cases, stir

बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच डेंगू व मलेरिया के मिले नए केस, हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
New cases of dengue and malaria found amid rising corona cases, stir
यमुनानगर। कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच जिले में डेंगू व मलेरिया के नए केस मिलने से
विज्ञापन

लोग भयभीत हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की भी चिंता बढ़ गई है। चूंकि अभी तक सीजन में जिले से मलेरिया का कोई केस नहीं था, परंतु प्रतापनगर के देवधर में पहला केस मिला है। वहीं डेंगू के भी गांधीधाम व रादौर में एक-एक नया केस मिला है। इससे सीजन के डेंगू केस पांच केस हो गए हैं। बता दें कि डेंगू व मलेरिया के नए मरीजों में तीनों पुरुष हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार तीनों की हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
पहले पीजीआई में हुई थी तीन डेंगू मरीजों की पुष्टि
गांधीधाम व रादौर में एक-एक डेंगू पॉजिटिव केस मिलने से पहले जिले के तीन लोगों की चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी। अब यमुनानगर शहर के गांधीधाम कॉलोनी और रादौर में एक-एक नए केस मिले हैं। वहीं प्रतापनगर के देवधर से मलेरिया का भी एक मरीज स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में आया है। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच डेंगू व मलेरिया के मामले आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ रही है। जहां मेलिया व डेंगू के नए केस मिले, वहां स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। मरीज जहां रहते हैं, वहां विभाग की टीमें सर्वे कर रही हैं।
विज्ञापन

बीते वर्षों का आंकडा़
वर्ष - मलेरिया - डेंगू .
2016- 503 - 65
2017- 266- 70
2018- 94 - 42
2019- 21 -51
2020- 03- 36
2021 - 04 - 241
2022- 01 - 05 अब तक
लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी का कहना है कि जिले में गांधीधाम व रादौर में डेंगू का एक-एक केस और देवधर में मलेरिया का एक केस मिला है। सीजन में डेंगू व मलेरिया फैलने की आशंका रहती है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। घरों में रखे कूलर का पानी सप्ताह में एक बार जरूर बदलें। साथ ही फ्रिज की ट्रे खाली करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed