फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nephews stabbed uncle to death in land dispute

भतीजों ने चाचा को चाकू घोंप कर उतारा मौत के घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
Nephews stabbed uncle to death in land dispute
छछरौली। थाना क्षेत्र के गांव बलौली में शनिवार की रात हुए मामूली कहासुनी के बाद हुए झगड़े में भतीजों ने अपने चाचा 35 वर्षीय गुरविंद्र सिंह उर्फ सन्नी के पेट में चाकू घोंप कर मौत के घाट उतार दिया। पेट में चाकू लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घाव गहरा होने के कारण गुरविंद्र की अस्पताल में मौत हो गई। थाना छछरौली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। एसपी कमलदीप गोयल ने भी देर रात घटनास्थल का दौरा किया। मृतक की पत्नी कुलविंद्र कौर की शिकायत पर पुलिस ने गुरबाज, जसनूर व संदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। घटना का कारण लंबे समय से चल रहा जमीन विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव बलौली निवासी किसान गुरविंद्र सिंह उर्फ सन्नी की दोपहर में अपने भतीजों गुरबाज व जसनूर के साथ कहासुनी हुई थी। कहासुनी का कारण जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद बताया जा रहा है। तब परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच बचाव कराते हुए दोनों को डांट फटकार लगा कर मामला शांत करवा दिया था। शनिवार रात गुरविंद्र सिंह अपने गांव के ही दोस्त दीपक के साथ गांव के बस स्टैंड के समीप एक दुकान में बैठे थे। तभी वहां पर गुरबाज व गुरनूर अपने एक साथी संदीप के अलावा कुछ अन्य साथियों के साथ गुरविंद्र के पास पहुंच गए। जहां पर वह गुरविंद्र से बहस करने लगे। दोनों पक्षों में झगड़ा होने पर हाथापाई शुरू हो गई। तभी तीनों में से किसी ने चाकू गुरविंद्र के पेट में घोंप दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। संदीप व गुरनूर ने गुरविंद्र के दोस्त दीपक पर भी डंडों से हमला किया। जिसमें दीपक भी गंभीर रूप से घायल हो रहा है। गुरविंद्र के पेट में चाकू मारने की खबर पूरे गांव में फैल गई। गुरबाज, जसनूर व संदीप मौके से फरार हो गए। परिजन ग्रामीणों की मदद से गुरविंद्र व दीपक को ट्रॉमा सेंटर लेकर गए। जहां पर डॉक्टर ने गुरविंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि दीपक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। थाना छछरौली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed