फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nepali laborers found dead in friend's room, fear of drinking more alcohol

दोस्त के कमरे में मृत मिला नेपाली मजदूर, अधिक शराब पीने की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Nepali laborers found dead in friend's room, fear of drinking more alcohol
(यमुनानगर) जगाधरी। मुखर्जी पार्क कॉलोनी में दोस्त के किराये पर लिए कमरे में नेपाली मजदूर का शव पड़ा मिला। मजदूर के साथियों का कहना है कि रात को उसने अधिक शराब पी ली थी। अधिक शराब पीने की वजह से ही उसकी मौत हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस के जांच अधिकारी जसविंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को मुखर्जी पार्क कॉलोनी निवासी मनमोहन सिंह ने फोन पर सूचना दी थी कि उसके मकान में किराये पर दिए कमरे में व्यक्ति का शव पड़ा है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मृतक की पहचान नेक बहादुर के रूप में हुई। मृतक के साथ फैक्टरी में काम करने वालों ने बताया कि वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था। कई सालों से जगाधरी की फैक्टरियों में मजदूरी करता था और किराये पर रहता था। रविवार को छुट्टी होने पर उसने अपने दोस्त संजीव के साथ बहुत अधिक मात्रा में शराब पी ली। इसके बाद वह यहीं रुक गया था। सुबह वह मृत हालत में पड़ा मिला। फिलहाल मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed