फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nepalese youth's body was found in Morchari due to financial constraints, the trust got cremated

आर्थिक तंगी के कारण मोर्चरी में पड़ा था नेपाली युवक का शव, ट्रस्ट ने करवाया संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Nepalese youth's body was found in Morchari due to financial constraints, the trust got cremated
Nepalese youth's body was found in Morchari due to financial constraints, the trust got cremated - फोटो : Yamuna Nagar
(यमुनानगर) जगाधरी। 60 घंटे से आर्थिक तंगी के कारण अंतिम विदाई की बाट जोह रहे नेपाली युवक के पार्थिव शरीर का श्रीमानव सेवा समिति ट्रस्ट ने वैदिक कर्म के साथ मंगलवार को संस्कार करवाया। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिवार यहां नहीं आ सका और न ही शव नेपाल मंगवा सका। परिवार इस लायक नहीं था। ऐसे में शहर की श्रीमानव सेवा समिति ट्रस्ट आगे और मृतक का अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन

ट्रस्ट संस्थापक जयप्रकाश कुमार ने बताया कि 21 मार्च को दादुपुर के पास नेपाल के रहने वाले चंदन यादव ने मानसिक परेशानी के चलते आत्महत्या कर ली थी। चंदन यहां अपने चचेरे भाई देवेंद्र यादव के साथ रहता था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। चंदन यहां फैक्टरी में काम करने के लिए आया था, ताकि परिवार की मदद कर सके। ऐसे में चंदन ने आत्महत्या कर ली। परिवार इतना संपन्न नहीं है कि वह उसका शव मंगवा सकते या वे यहां आ सकते। चचेरे भाई की भी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण शव मोर्चरी में पड़ा था। सूचना मिलने पर ट्रस्ट सदस्य पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिवार से नेपाल फोन से बात की। सदस्य बैजनाथ यादव ने पौराणिक रीति रिवाज से उसका संस्कार करवाने का आश्वासन दिया। परिवार के कहने के बाद ट्रस्ट ने चंदन का अंतिम संस्कार करवाया। जयप्रकाश ने बताया कि मृतक की अस्थियां उसके पैतृक गांव भेजी जाएंगी। जिसके लिए ट्रस्ट आर्थिक सहायता देगा। इस दौरान दुर्गा प्रसाद, मदन राम, गणेश यादव, देवनाथ, शत्रुघ्न पासवान सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed