{"_id":"62c1fb987e5fd412a902442e","slug":"neighbor-had-stolen-jewelry-worth-rs-3-lakh-from-the-house-special-cell-caught-yamuna-nagar-news-knl1134803162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने ही घर से चुराए थे सवा तीन लाख रुपये के गहने, स्पेशल सेल ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी ने ही घर से चुराए थे सवा तीन लाख रुपये के गहने, स्पेशल सेल ने पकड़ा
विज्ञापन
यमुनानगर। पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने पड़ोसी के घर में चोरी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से सोना, चांदी के गहने बरामद कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
स्पेशल सेल के इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे रोड स्थित रेस्ट हाउस के पास एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर एएसआई उमेश, राजू राणा, आजाद, विपिन की टीम ने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान देवी मंदिर वाली गली रादौर रोड निवासी शिवम के तौर पर हुई। आरोपी ने 30 जून को अपने ही पड़ोसी अंकित के घर में रात के समय ताले तोड़कर सवा तीन लाख रुपये के सोना, चांदी के गहने चोरी कर लिए थे। यह मामला संबंधित थाने में दर्ज है। टीम ने कार्रवाई करते हुए शिवम को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
राजेश राणा ने बताया कि अंकित दुकान पर चप्पल बेचने का काम करता है। वीरवार सुबह घर का ताला लगाकर दुकान पर चला गया। शाम करीब छह बजे दुकान से छुट्टी करके घर लौटा तो उसके घर से ताले तोड़कर किसी ने गहने चोरी कर लिए और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर लॉकर से उसका सोने का कड़ा, सोने की चेन, उसकी पत्नी की चार जोड़ी बालियां सोनी की, एक जोड़ी टॉप्स, सोने की छोटी वाली जोड़ी सहित सवा तीन लाख रुपये के गहने चोरी मिले। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब मामले में उसके पड़ोसी को ही गिरफ्तार किया गया।