Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nehru ideas remain relevant for national development even today Dr Malkit

नेहरू के विचार आज भी राष्ट्र विकास के लिए प्रासंगिक : डॉ. मलकीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nehru ideas remain relevant for national development even today Dr Malkit
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में नेहरू जयंती सप्ताह के तहत नेहरू स्टडी सेंटर की ओर से व्याख्यान में नेहरू जी के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश के सेंटर ऑफ कश्मीर स्टडीज के प्रोफेसर एवं निदेशक डॉ. मलकीत सिंह ने कहा कि नेहरू केवल देश के प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक और राजनीतिक विषयों के गहन जानकार थे। उनका उद्देश्य किसी एक राजनीतिक दल का विकास नहीं, बल्कि पूरे भारत का समग्र विकास करना था। उन्होंने कहा कि नेहरू ने अपने समय की अनेक चुनौतियों का सामना किया और उनके समाधान के प्रयास किए। उन्होंने राजनीति और समाज में व्याप्त दलगत सोच, भुखमरी और परिवारवाद जैसी समस्याओं को समझा और उन्हें दूर करने की कोशिश की। उनके विचार आज भी प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आग में तपकर सोना मूल्यवान बनता है, उसी प्रकार जीवन के संघर्षों का सामना करके ही मनुष्य सफल बनता है। प्राचार्या डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने इतिहास और संस्कृति की गहरी समझ देने के लिए ऐसे व्याख्यान जरूरी हैं। इससे विद्यार्थियों को अपने विचारों का विस्तार करने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed