फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Negligence in cleaning drains will not be tolerated: Mayor

नालों की सफाई में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त : मेयर

Fri, 02 May 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 02 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Negligence in cleaning drains will not be tolerated: Mayor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मानसून में जलभराव की समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने नालों की सफाई शुरू कर दी है। दोनों जोन में तीन चरणों में नालों की सफाई होगी। वीरवार को मेयर सुमन बहमनी ने खुद फील्ड में उतरकर नालों की सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होेंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि नालों की सफाई में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
मेयर बहमनी वीरवार दोपहर बाद निगम एक्सईएन विकास धीमान, सीएसआई हरजीत सिंह, पार्षद विभोर पहुजा, अमन सग्गड़ व अन्य के साथ नालों के निरीक्षण पर निकलीं। उन्होंने जगाधरी से निकल कर सेक्टर 17, जिमखाना क्लब से होते हुए आ रहे बड़े नाले का सबसे पहले प्रोफेसर कॉलोनी के पास निरीक्षण किया। यहां से उन्होंने मॉडल टाउन, चांदपुर बाइपास, कैंप, शुगर मिल यार्ड के पीछे नाले की सफाई का जायजा लिया।
विज्ञापन

मेयर ने अलग-अलग प्वाइंट पर जाकर सफाई कार्य की प्रगति देखी और सफाई में लगी एजेंसियों के अधिकारियों से भी बातचीत कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां-जहां सफाई का काम हो रहा है, वहां की वीडियोग्राफी कराई जाए, ताकि काम में पारदर्शिता बनी रहे। इसके साथ ही सभी पार्षदों को उनके-उनके वार्ड में होने वाली सफाई की सूचना दे। उन्हें भी पता चले कि उनके वार्ड में कहां सफाई हो रही है, ताकि वे निगरानी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed