फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Neglect: 87 community toilets closed

Yamuna Nagar News: डेंगू के छह नए मामले सामने आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Neglect: 87 community toilets closed
यमुनानगर। एक सप्ताह से जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है। बुधवार को एक साथ डेंगू के छह नए केस मिले। तीन दिनों में डेंगू के 16 केस सामने आ चुके हैं। इसी के साथ ही जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 135 हो गई है।
विज्ञापन

डेंगू केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पीड़ितों के घरों में फॉगिंग कराई गई। साथ ही परिजनों के रक्त के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार को तो सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह के कार्यालय में भी मच्छरों को मारने के लिए दवा का स्प्रे किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को जो छह नए केस मिले हैं उनमें रपौली गांव से 32 वर्षीय महिला, नीलकंठ कॉलोनी जगाधरी से 62 वर्षीय महिला, रामखेड़ी गांव से 24 वर्षीय युवक, जयधर गांव से 25 वर्षीय महिला, साढौरा से 26 वर्षीय युवक व श्रीनगर कॉलोनी जगाधरी से 29 वर्षीय महिला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की तरफ से उनका उपचार कराया जा रहा है। विभाग की टीम उनके घर पर भेजी गई। इसके अलावा घरों में मच्छर के लारवा की जांच की गई। दोनों मरीजों के अलावा आसपास की गलियों में भी फॉगिंग की गई ताकि डेंगू के मच्छर को अन्य लोगों को काटने से रोका जा सके। वहीं 47 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जिला मलेरिया अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि डेंगू के छह केस एक साथ मिले हैं। अब जिले में डेंगू के कुल केस की संख्या 135 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed