फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Neeru got the best mother award

Yamuna Nagar News: नीरू को मिला सर्वोत्तम माता का पुरस्कार

Thu, 11 Jul 2024 07:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 11 Jul 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Neeru got the best mother award
छछरौली। छछरौली में सामुदायिक केंद्र में महिला एवं बाल विकास द्वारा खंड स्तर पर सर्वोत्तम माता पुरस्कार कार्यक्रम कराया गया। जिसमें नीरू प्रथम, रितू द्वितीय एवं शिवानी तृतीय स्थान पर रही। जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर परियोजना अधिकारी कुसुमलता और डॉ. चंदन मग्गो की ओर से महिलाओं का साक्षात्कार लिया गया जिसमें सर्वोत्तम माता का चुनाव किया गया। सर्कल स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाली 30 महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कुसुमलता की ओर से महिलाओं को विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। बलजीत कौर ने बताया की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों में उचित खानपान और अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है परिवार में महिला स्वस्थ होगी तो पूरा परिवार स्वस्थ होगा। स्वास्थ्य के लिए पोषाहार की सही जानकारी होनी चाहिए। घर पर उपलब्ध आहार को सही तरीके से बनाया जाए तो वह पौष्टिक होगा। इस मौके पर छछरौली के पंच मेंबर मधु रानी आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed