{"_id":"64f7803254983d851108f664","slug":"ncc-will-be-a-subject-in-cbse-government-schools-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-5171-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीबीएसई के सरकारी स्कूलों में एनसीसी होगा विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीबीएसई के सरकारी स्कूलों में एनसीसी होगा विषय
Wed, 06 Sep 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय के पाठ्यक्रम में एनसीसी विषय भी पढ़ाया जाएगा। एनसीसी को अब स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया गया है। एनसीसी को विषय के रूप में शामिल करने से अध्यापकों, विद्यार्थियों सहित अभिभावकों में भी खुशी है।
अध्यापक एनसीसी को विषय के रूप में शामिल करने के पक्ष में थे, लेकिन इसे लागू होने डेढ़ साल का समय लग गया। अब राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालयों में नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को एनसीसी विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। इससे अध्यापकों में भारी खुशी है। इसी के चलते राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कैंप की प्राचार्य ऊषा नागी व एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ. गोपाल सिंह व एनसीसी कैडेट्स ने स्कूल शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर का उनके निवास पर आभार जताया।
प्राचार्या व एनसीसी अधिकारी ने मंत्री को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। ऊषा नागी ने बताया कि सीबीएसई के अंतर्गत आने वाले राजकीय स्कूलों की नौवीं से 12वीं की कक्षाओं में एनसीसी विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि डेढ़ साल से एनसीसी विषय को पाठ्यक्रम में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन
एनसीसी विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करने से विद्यार्थियों को लाभ होगा। इस विषय में 70 अंकों की लिखित परीक्षा व 30 अंकों का प्रैक्टिकल होगा। इस मौके पर स्कूल के अन्य अध्यापक कमल मदान, रेखा गुप्ता व मनप्रीत वालिया और उनके साथ-एनसीसी के सीनियर कैडेट विशाल यादव व अन्य कैडेट उपस्थित रहे।