{"_id":"6ac14df91826ab70df00a754","slug":"ncc-cadets-trained-in-field-and-battle-craft-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-163952-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एनसीसी कैडेट को फील्ड और बैटल क्राफ्ट का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एनसीसी कैडेट को फील्ड और बैटल क्राफ्ट का दिया प्रशिक्षण
Sun, 04 Oct 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कैडेट को जानकारी देते अधिकारी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। कपालमोचन में चल रहे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन एनसीसी कैडेटों को फील्ड और बैटल क्राफ्ट समेत विभिन्न सैन्य विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को मैदान में परिस्थितियों के अनुसार छिपने, दूरी का अनुमान लगाने और उपलब्ध जमीन का रणनीतिक उपयोग करने की बुनियादी जानकारी दी गई।
इसके आगामी फायरिंग अभ्यास के लिए रेंज प्रक्रिया और सुरक्षा नियमों से अवगत करवाया गया। दिन की शुरुआत पीटी और ड्रिल से हुई। इसके बाद कैडेटों को एनसीसी के उद्देश्य, प्रशासन, एकता व अनुशासन के महत्व की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में कैडेटों को बताया गया कि अनुशासन, जिम्मेदारी और टीम भावना सैन्य प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण हिस्से हैं।
फील्ड और बैटल क्राफ्ट के अभ्यास में कैडेटों को कैमोफ्लाज, छिपने के तरीके, दूरी का अनुमान लगाने और आसपास के भू-भाग को समझने का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने विभिन्न परिस्थितियों में सावधानी बरतने और उपलब्ध संसाधनों का सही तरीके से उपयोग करने की जानकारी दी। फायरिंग अभ्यास से पहले कैडेटों को रेंज में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया और सुरक्षा सावधानियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
साथ ही हथियारों के प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने और प्रशिक्षकों के निर्देशों के अनुसार गतिविधियां करने के लिए कहा गया। इसके अलावा वर्दी पहनने के तरीके और ड्रिल संबंधित अभ्यास भी करवाया गया। शिविर में कैडेटों ने पीटी, ड्रिल और सैन्य प्रशिक्षण की विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन और टीम के साथ समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।