{"_id":"6ac155123ebe148081018dd9","slug":"ration-depot-operators-angry-over-non-payment-of-pending-commission-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-163934-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लंबित कमीशन न मिलने से राशन डिपो संचलकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लंबित कमीशन न मिलने से राशन डिपो संचलकों में रोष
Sun, 04 Oct 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
बैठक के लिए जुटे डिपो होल्डर एसोसिएशन के पदाधिकारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी और यमुनानगर शहर के राशन डिपो धारकों का लंबे समय से लंबित कमीशन जारी न होने के कारण उनमें रोष है। इसी कड़ी में डिपो होल्डर एसोसिएशन ने शनिवार को बैठक कर सोमवार को अनाज मंडी में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। प्रदर्शन के बाद जिला उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा जाएगा।
जिला अध्यक्ष सुशील मित्तल ने बताया कि डिपो धारक लंबे समय से कमीशन के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। कई बार अधिकारियों के समक्ष समस्या उठाने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ है। कमीशन नहीं मिलने से डिपो धारकों के सामने आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को जगाधरी और यमुनानगर शहर के सभी डिपो धारक मंडी में एकत्रित होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।
इसके बाद उपायुक्त को मांगपत्र सौंपकर लंबित कमीशन के भुगतान समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। एसोसिएशन ने सभी डिपो धारकों से प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। मित्तल ने प्रशासन से मांग की कि लंबित कमीशन जल्द जारी किया जाए, ताकि राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े डिपो धारकों को आर्थिक राहत मिल सके। इस अवसर पर जिला महासचिव हंसराज, उपाध्यक्ष विनोद राणा, गजेंद्र राणा, बलजिंद्र सिंह, राजेश कुमार, तेजेंद्र राज मौजूद रहे।