फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women players need facilities at Tejli Sports Complex

Yamuna Nagar News: तेजली खेल परिसर में महिला खिलाड़ियों को सुविधा की दरकार

Sun, 04 Oct 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Women players need facilities at Tejli Sports Complex
तेजली खेल परिसर में महिला शौचालय पर लगा ताला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेजली खेल परिसर में अभ्यास करने पहुंचने वाली महिला खिलाड़ियों को शौचालय की सुविधा नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में कई शौचालय बने हुए हैं, लेकिन इनमें से कुछ पर ताले लगे हैं, जबकि अन्य की हालत खराब है।
सुबह और शाम अभ्यास के लिए पहुंचने वाली खिलाड़ियों को सुविधा के अभाव में दिक्कत हो रही है।
खिलाड़ियों का कहना है कि पसीने से तर होकर लंबे समय तक अभ्यास करने के बाद भी परिसर में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। परिसर के मुख्य गेट के पास बने शौचालय की हालत खराब है। इसका दरवाजा टूटा हुआ है और अंदर गंदगी फैली है। वॉलीबॉल परिसर के पास बना दूसरा शौचालय घास और झाड़ियों के बीच है। यहां साफ-सफाई नहीं होने के कारण पहुंचना भी मुश्किल है। खिलाड़ियों और लोगों के अनुसार, झाड़ियों और घास के बीच कई बार जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का डर रहता है।
विज्ञापन

परिसर में बने अन्य शौचालयों पर ताले लगे होने के कारण लोग उनका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। राजाराम कॉलोनी निवासी रामसिंह, दिलबाग और सुधीर ने बताया कि वे रोजाना सुबह-शाम बच्चों के साथ खेल परिसर में सैर करने आते हैं। उन्होंने कहा कि शौचालयों की खराब स्थिति के कारण सबसे अधिक परेशानी महिला खिलाड़ियों को होती है। शौचालयों पर ताले लगे होने से समस्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगा राम, रामसिंह, ललित, सौरभ और करेशना ने बताया कि परिसर में सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग सैर और खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद शौचालय, साफ-सफाई समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। उनका कहना है कि सुविधाओं के अभाव में कई खिलाड़ी निजी स्तर पर प्रशिक्षण लेने को मजबूर हैं।
जिले की कई महिला खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए खेल परिसर में स्वच्छ और उपयोगी शौचालय समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठ रही है।

टोंटियां चोरी होने पर लगाए गए ताले : शिल्पा गुप्ता
जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता का कहना है कि स्टेडियम में बने शौचालय कंडम हो चुके हैं और महिला व पुरुष शौचालयों को ताले लगाए गए हैं, क्योंकि कई बार शौचालय से टोंटियां चोरी हो गई थी, जिसके कारण ताले लगाए गए हैं। तेजली खेल परिसर में जब भी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, तब शौचालय के ताले खोल दिए जाते हैं।

तेजली खेल परिसर में महिला शौचालय पर लगा ताला। संवाद

तेजली खेल परिसर में महिला शौचालय पर लगा ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed