फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Navy man's wife committed suicide by hanging herself

Yamuna Nagar News: नौसैनिक की पत्नी ने फंदा लगा दी जान

Tue, 11 Mar 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 11 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Navy man's wife committed suicide by hanging herself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुराना हमीदा में नौ सेना के जवान हरजिंद्र सिंह की पत्नी रमनदीप कौर (35) ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति 28 फरवरी को ही छुट्टी खत्म कर अपनी ड्यूटी पर गया था। मृतका के ससुराल पक्ष के लोग पंजाब के तरनतारन के रहने वाले है।
मृतका के मायके वालों का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे अपने घर तरनतारन ले जाने के लिए परेशान करते थे। वह पति के साथ पुराना हमीदा में ही रहना चाहती थी। इसी परेशानी के चलते महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। शहर थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर उसके पति हरजिंद्र सिंह, सास व ससुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पंजाब के तरनतारन निवासी सर्वजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रमनदीप कौर की शादी वर्ष 2016 में तरनतारन के ही हरजिंद्र सिंह के साथ की थी। उसका दामाद मर्चेंट नेवी में कार्यरत है। शादी से उनके पास एक सात साल का बेटा है। शादी के बाद उसका दामाद हरजिंद्र सिंह व बेटी पुराना हमीदा में रहने लगे थे। कुछ दिन पहले उसका दामाद छुट्टियों में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान हरजिंद्र सिंह व उसके माता व पिता उनकी बेटी को यहां से तरनतारन ले जाने का दबाव डालते थे और उसे परेशान करते थे। लेकिन उसकी बेटी यही रहना चाहती थी। ससुराल पक्ष बार-बार तरनतारन ले जाने का दबाव उसकी बेटी पर बना रहे थे। इससे वह परेशान थी। आरोप है कि इसी परेशानी के चलते उसकी बेटी ने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने सर्वजीत सिंह की शिकायत पर हरजिंद्र सिंह व उसके माता-पिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।


जांच अधिकारी नवतेज सिंह ने बताया कि रविवार रात को घटना की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे थे। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर महिला के शव को पंखे से नीचे उतरवाया था। सोमवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक महिला के पिता की शिकायत पर उसके पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed