फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Navraj, Anuj and Sukhman won gold medals

Yamuna Nagar News: नवराज, अनुज और सुखमन ने जीता स्वर्ण पदक

Fri, 07 Nov 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 07 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Navraj, Anuj and Sukhman won gold medals
खेल महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों के साथ अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल में वीरवार का तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का समापन हो गया। इस दौरान विभिन्न खेलों की 15 से ज्यादा प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में नवराज, अनुज और सुखमण ने स्वर्ण पदक पाया। वहीं कृष्ण, शिवा व सुखमन ने रजत पदक जीता। हरनूर, उदित और रौनव ने कांस्य पदक हासिल किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल जलाने के साथ मार्च पास्ट से किया गया। पहले दिन किंडरगार्डन के विद्यार्थियों ने अपना जोश और दम दिखाया। किंडर विंग के विद्यार्थियों के लिए प्रोग्रेस जंप, दौड़, क्राउलिंग, बॉल पकड़ना, बाधा दौड़ करवाई गई। इसके बाद स्केटिंग रिंक में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

दूसरे दिन की 100, 200 मीटर दौड़ करवाई गई। 100 मीटर में पूजन ने पहला स्थान पाया। वहीं काकुल दूसरे स्थान पर रही और जीविका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे ब्लॉक से अरमान प्रथम, आयुष द्वितीय व तनिष्क तीसरे स्थान पर रही। ब्लॉक ए से लड़कों की 100 मीटर में सुमित ने पहला स्थान पाया। कुंज दूसरे और तनिष्क तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों में नव्या प्रथम, जाह्नवी द्वितीय और तन्वी तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की लंबी कूद में दक्ष ने पहला, साहिल ने दूसरा और भाव ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियों में दिल महका प्रथम, काकुल द्वितीय और पूजन तृतीय रही। वॉलीबाल मैच में ग्रीन हाउस टीम विजेता बनी। इसमें उमंग, कुणाल, पारस, गोल्डी अनमोल और नवीन ने शानदार खेल दिखाया।

तीसरे दिन खो-खो और योग प्रतियोगिता करवाई गई। योग में भावना प्रथम, सारिका द्वितीय और काकुल तृतीय रहीं। इसी तरह खो-खो में येलो हाउस ने बाजी मारी। इसमें हरमन, आयशा, प्रियांशी, रिया, देवांशी और आंचल शामिल रहीं। समापन समारोह में सभी विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रबंधक कमेटी की ओर से धीरज लूथरा व रीना लूथरा को सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed