फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Navjot Singh Sidhu and supporters create ruckus on UP border

यूपी बॉर्डर पर नवजोत सिंह सिद्धू और समर्थकों का हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu and supporters create ruckus on UP border
यमुनानगर-सहारनपुर बॉर्डर पर यूपी में प्रवेश नहीं दिए जाने पर नारेबाजी करते नवजोत सिंह सिद्धू व क? - फोटो : Yamuna Nagar
पंजाब से लखीमपुर खीरी जाते हुए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले को यूपी बॉर्डर पर रोक लिया गया। इससे पहले यमुनानगर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग को पार करते हुए यूपी में प्रवेश का प्रयास किया, लेकिन यमुना नदी का पुल पार करते ही यूपी पुलिस के जवानों में उन्हें रोक लिया। जिस पर नवजोत सिंह सिद्धू व समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिस पर यमुनानगर पुलिस ने यमुना नदी के पुल से पहले ही वाहनों को साइड में खड़ा करवाना शुरू कर दिया। बाद में यूपी पुलिस ने सिद्धू समेत बड़ी संख्या में समर्थकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब से सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ हरियाणा के रास्ते उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से होते हुए लखीमपुर जाने की सूचना यमुनानगर पुलिस को पहले ही मिल चुकी थी। जिसके बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया था। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का काफिला करीब सवा तीन बजे यमुनानगर से होते हुए यूपी बॉर्डर पर पहुंचा। पुलिस ने पहले से चेक पोस्ट को बैरिकेडिंग लगाकर सील किया हुआ था। जैसे ही काफिला पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग को हटाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने जबरन रोकने का प्रयास किया। ऐसे में नवजोत सिंह सिद्धू भी गाड़ी से उतरकर अधिकारियों से बात करने के लिए पहुंचे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें रास्ता नहीं दिया। नवजोत सिंह सिद्धू के साथ पंजाब के करीब 13 विधायक और 8 मंत्री थे। सिद्धू को हिरासत में भी लिया गया। जिसके विरोध में सिद्धू समर्थक धरने पर बैठ गए। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। काफी देर तक चले इस हंगामे के दौरान वाहनों का लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed