फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nautapa starts today, chances of rain on the first day

Yamuna Nagar News: नौतपा आज से, पहले दिन बारिश होने के बन रहे आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Nautapa starts today, chances of rain on the first day
जगाधरी। नौतपा शनिवार से शुरू हो रहा है। यह दो जून तक चलेगा। इस बीच यूं तो भीषण गर्मी पड़ती है, हालांकि शुरूआती दिनों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। रविवार को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, नौतपा में चिलचिलाती धूप के साथ लू भी चलेगी।
विज्ञापन

वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार, परिक्रमा करते हुए पृथ्वी इन दिनों सूर्य के सबसे करीब होती है। इस कारण सूर्य की तपिश बढ़ जाती है। ज्योतिषों के अनुसार, ज्येष्ठ मास में जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो नौतपा की शुरुआत होती है। ऐसे में सूर्य से निकलने वाली तेज किरणों से धरती तपने लगती है। इस साल नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है। इस बीच बारिश की संभावना बन रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, नौतपा में यदि मौसम परिवर्तन नहीं होता तो तापमान 44 से 45 डिग्री तक जा सकता था। वहीं, यदि बारिश और आंधी चलती है तो इस गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आसमान पर बादल छाए रहे और हवा चली। दोपहर को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन अन्यों दिनों की अपेक्षा गर्मी कम रही। शाम को भी मौसम खुशनुमा बना रहा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed