{"_id":"695ecc9592e86b7eff0675a6","slug":"national-youth-day-to-be-celebrated-from-january-12-to-26-at-iti-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-149482-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आईटीआई में 12 से 26 जनवरी तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय युवा दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आईटीआई में 12 से 26 जनवरी तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय युवा दिवस
Thu, 08 Jan 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। हरियाणा कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस पर पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत 12 से 26 जनवरी तक विभिन्न गतिविधियां व प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ विद्यार्थियों को प्रेरित व जागरूक करेंगे। ये कार्यक्रम चार कड़ियाें में करवाया जाना है। इसकी गतिविधियों व प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों का संस्थान में ही पंजीकरण किया जा रहा है।
हरियाणा कौशल विकास एवं प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से इसके लिए पत्र जारी किया गया है। वहीं, कार्यक्रम करवाने के लिए हर इवेंट के लिए दस हजार रुपये का बजट भी जारी किया गया है। इस राशि में विशेषज्ञों के सम्मान निधि, प्रतियोगिता विजेता के लिए इनाम राशि और अन्य खर्च शामिल है। चार चरणों में होने वाले कार्यक्रम की शुरुआत 12 जनवरी से होगी। पहला कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में होगा। यह कार्यक्रम 12 जनवरी को होगा। इसमें सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक, साहसिक, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, रोजगार उत्पादन, राष्ट्रीय एकता, साक्षरता कार्यक्रम इत्यादि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ व सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक, साहसिक, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, रोजगार उत्पादन इत्यादि विषयों पर भाषण व निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
दूसरे चरण का कार्यक्रम युवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत कार्यक्रम 12 से 16 जनवरी तक चलेंगे। तीसरे चरण कार्यक्रम 23 जनवरी को नेता सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर करवाया जाएगा। इसमें नेताजी के जीवन पर भाषण व विचार गोष्ठी करवाई जाएगी। चौथे चरण का कार्यक्रम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मना कर किया जाएगा। इस दौरान आईटीआई प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। वहीं, इसमें सांस्कृतिक व देश भक्ति के कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इस दौरान भारतीय संविधान पर भाषण प्रतियोगिता और विचार गोष्ठी करवाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान आईटीआई में मिठाइयां वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- --
यह भी होंगे कार्यक्रम
इसके अतिरिक्त मार्च में भी दो कार्यक्रम करवाए जाने हैं। इसमें एक कार्यक्रम आठ मार्च को महिला दिवस पर करवाया जाएगा। इस दिन महिला सशक्तिकरण सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इसमें महिला विशेषज्ञ व सामाजिक कार्यकर्ता को आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद दूसरा कार्यक्रम 23 मार्च को शहीद दिवस पर होगा। इस दौरान भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव सहित अन्य शहीदों के विषय, विचारों पर भाषण प्रतियोगिता और विचार गोष्ठी करवाई जाएगी। विभाग की ओर से प्रत्येक के लिए दस हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। हर प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 1100, द्वितीय को 750 और तृतीय को 500 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
-- -- -- -- --
वर्जन
विभाग की ओर से 12 से 26 जनवरी तक युवा दिवस मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं व गतिविधियां करवाई जाएंगी। विशेषज्ञों को आमंत्रित कर विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य, नोडल आईटीआई