फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   National Lok Adalat organized in District Court on March 12

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय में 12 मार्च को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat organized in District Court on March 12
यमुनानगर। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की तरफ से 12 मार्च को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस लोक अदालत के तहत विभिन्न न्यायालयों में लंबित केसों का दोनों पक्षों की आम सहमति से निपटान किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दुष्यंत चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक, चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल, वैवाहिक विवाद, श्रम संबंधी मामले, भूमि अधिग्रहण, बिजली और पेयजल के बिलों से संबंधित, सेवा संबंधी मामले, राजस्व मामलों से जुड़े केस और सिविल मामलों का निपटान किया जाएगा। लोक अदालत में मामलों को दर्ज करवाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अधिवक्ताओं या जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। दुष्यंत चौधरी ने बताया कि इस साल 12 मार्च के बाद राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मई, 13 अगस्त तथा 12 नवंबर को भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed