{"_id":"61c0dea86bcb904cc741dfbd","slug":"national-highway-in-bad-condition-pedestrians-helpless-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl934192185","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग बदहाल, राहगीर बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग बदहाल, राहगीर बेहाल
विज्ञापन
छछरौली-जगाधरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाहर आई बजरी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। छछरौली से जगाधरी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह हुए गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रहे। गड्ढों में गिरकर दोपहिया वाहन चालक घायल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि पिछले कई महीने से समस्या है। प्रशासन इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
स्थानीय निवासी धर्मदेव, रोहित, आशीष, अनुज, सतपाल, विक्रम, यासीन व गुरिंद्र ने बताया कि छछरौली से जगाधरी के बीच पंजेटों व मानकपुर गांव के पास सड़क के गड्ढों की वजह से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। गड्ढे की वजह से पिछले सप्ताह हिमाचल निवासी एक महिला की बाइक गिरकर मौत हो गई थी। सबसे बड़ी समस्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले बाहरी लोगों के लिए है। उन्हें रात के अंधेरे में यह पता नहीं होता कि किस जगह गहरा गड्ढा है। इससे वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों की मांग है कि विभाग को तुरंत गड्ढों को भरवाना चाहिए।
सड़क से सफेद पट्टी भी गायब
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंजेटो गांव से लेकर छछरौली तक बनाई गई सफेद पट्टी भी गायब हो गई है। इससे धुंध में हादसे होने का अंदेशा बना है। धुंध में रात के समय सफेद पट्टी के सहारे ही वाहन चालक सफर करते हैं। सड़क पर बनाई गई सफेद पट्टी से वाहन चालक को यह आभास रहता है कि वह इस समय किस दिशा में चल रहा है। सड़क पर सफेद पट्टी न होना धुंध में होने वाले हादसों का सबसे बड़ा कारण है। जगाधरी से हरियाणा के बॉर्डर लाल ढांग तक हर साल धुंध का सीजन शुरू होने से पहले दिशा सूचक और सफेद पट्टी का कार्य किया जाता था। इस बार यह काम अब तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग गड्ढे भराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पंजेटों व मानकपुर के पास हो भी गड्ढों को भी भर दिया जाएगा और सफेद पट्टी का कार्य भी करवा दिया जाएगा। - अजय भाटी, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी